रिश्वत लेकर पुलिस ने फरार आरोपी को छोड़ा,एसपी ने किया निलंबित - rashtrmat.com

रिश्वत लेकर पुलिस ने फरार आरोपी को छोड़ा,एसपी ने किया निलंबित

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। पुलिस थाना सिविल लाइन में 112 वाहन में तैनात आरक्षक पंकज ने फरार आरोपी से रिश्वत लेकर उसे छोड़ दिया। इसकी शिकायत सिविल लाइन में थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र मिश्रा ने की। वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतिवेदन के आधार पर उसे सस्पेंड कर दिया।


कोरेक्स बेचने का अरोपी था
शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जांच कराने पर आरोप सही पाए गया। इसके बाद आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पुलिस लाइन भेज दिया गया है।बताया गया कि रवि दहिया जो कोरेक्स बेचने के एक मामले में फरार चल रहा था। उसे आरक्षक पंकज मिश्रा ने विद्या हास्पिटल के पास से पकड़ा। जिसे आरक्षक थाने नहीं ले गया। आरोपी से छोड़ने के बदले रिश्वत लिया। इसके अलावा मोबाइल वापस दिलाने और ट्रैकिंग से बचाने के नाम पर आरोपी से अतिरिक्त वसूले जाने का भी आरोप है।
जांच में आरोप सही पाया गया
यह पूरा मामला तब उजागर हुआ जब इसकी शिकायत थाना प्रभारी के माध्यम से उच्च अधिकारियों तक पहुंची। इसके बाद भ्रष्टाचार निरोधी सेल से पूरे प्रकरण की गोपनीय जांच कराई गई। एडिशनल एसपी आरती सिंह ने इस मामले पर कहा कि शिकायत के आधार पर प्रारंभिक जांच की गयी थी। जिसमें आरक्षक पर लगे आरोप सही पाए जाने पर उसे निलंबित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *