पेट्रोल चोरी के शक में युवक की जटाधारी चोटी उखाड़ी,15 हजार रुपए भी छीने - rashtrmat.com

पेट्रोल चोरी के शक में युवक की जटाधारी चोटी उखाड़ी,15 हजार रुपए भी छीने

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। बैकुंठपुर थाना के तहत मझीगवां में कथित पेट्रोल चोरी के शक में रोहित यादव के साथ न केवल मारपीट की गयी बल्कि, उसकी बारह इंच लंबी चोटी भी दीपक पांडे उर्फ भुल्ली ने उखाड़ दिया। रोहित यादव की आस्था के साथ भुल्ली ने नशे में अनास्था का बर्ताव किया। रोहित यादव अपनी चोटी हाथ में लिये सबको दिखाते दुखी हैं कि सनातन धर्म को मानता हूं। सात साल की जटाधारी चोटी है।  उसके विश्वास और आस्था कि साथ अपराधिक कृत्य किया गया है। रोहित की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज किया है।

जबरिया हमारी चोटी उखाड़ दी
रोहित यादव के अनुसार वो बीड़ा सेमरिया मड़रहा का रहने वाला है।अपनी गाड़ी से डीजल निकाल रहा था। तभी दीपक पांडे उर्फ भुल्ली अपने साथियों के साथ आया। और अभद्रता करने लगा। उस दौरान नशे में था। हमारे साथ मारपीट किया। वो चार लोग थे हम अकेले पड़ गए जिससे उनका विरोध नहीं कर सके। और जबरिया हमारी चोटी उखाड़ दी।


पैसे भी आरोपी छीन लिये
इस मामले की रिपोर्ट बैकुंठपुर थाने में दर्ज रोहित ने कराया मगर सिर्फ मारपीट की ही रिपोर्ट दर्ज हुई है। अरोपियों ने उसके पास रखे 15700रुपए भी छीन लिये।रोहित मझीगवां में बीएसएनएल 5 जी का पाइप डालने गया था।रोहित के अनुसार अरोपियों ने कहा FIR दर्ज करोगे तो फिर लौट कर आएंगे तो मारेंगे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और अभी तक कोई पुलिस के अधिकारियों ने इस संदर्भ में कोई बयान जारी नहीं किया है।

One thought on “पेट्रोल चोरी के शक में युवक की जटाधारी चोटी उखाड़ी,15 हजार रुपए भी छीने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *