नये बरस पर कांग्रेस को तोहफा,सेमरिया नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस की जीत - rashtrmat.com

नये बरस पर कांग्रेस को तोहफा,सेमरिया नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस की जीत

राष्ट्रमत न्यूज रीवा(ब्यूरो)। नये बरस का उपहार जनता ने कांग्रेस को दिया। सेमरिया नगर परिषद के अध्यक्ष चुनाव में पदमा रोहिणी कुशवाहा 746 मतों से विजयी रहीं। जीत के उपरांत अपने संदेश में उन्होंने कहा कि यह सफलता केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरे सेमरिया की जनता की उम्मीदों, विश्वास और एकजुटता की जीत है।


अब भी सेमरिया कांग्रेस का गढ़
सेमरिया नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर कांग्रेसी जीत बताती है कि समेरिया विधान सभा में अभी भी कांग्रेस की लहर है। बीजेपी की नहीं। जबकि प्रदेश में बीजेपी की सरकार है। रीवा से डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला है। उनके राजनीतिक शिष्य के.पी.त्रिपाठी सेमरिया को अपनी राजनीतिक भूमि मानते हैं। यहां से बीजेपी का नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर हारना ही संकेत है कि यहां बीजेपी की जमीन पहले भी कमजोर थी और अब भी है। उसने दो साल में यहां कोई काम नहीं किया। जबकि इस विधान सभा के विधायक अभय मिश्रा हैं। वो पूरे दो साल यही कहते आए कि कलेक्टर उनके विधान सभा का ध्यान नहीं दे रही है। बहरहाल यह छोटी जीत भी कांग्रेस के उत्साह वर्धन के लिए काफी है।


छोटा चुनाव को भी कम नहीं माना-शर्मा
जिला ग्रामीण कांगे्रस अध्यक्ष इंजीनियर राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि सेमरिया नगर परिषद के अध्यक्ष पद का चुनाव हमें जीतना है,इसके लिए हमने पहले से ही तैयारी कर ली थी। समय समय पर मैं वहां जाता रहा है। हमारे सभी कांगे्रस के पदाधिकारी और कार्यकरता का इस चुनाव में बड़ा योगदान था। कांग्रेस के सभी सिपाही इस छोटे से चुनाव को भी विधान सभा के चुनाव की तरह लड़ा और उसका परिणाम हमें मिला। इसके लिए सेमरिया की जनता केा कांग्रेस का धन्यवाद।
पूरी सेमरिया की है जीत
सेमरिया नगर परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव में ऐतिहासिक जनसमर्थन के साथ विजयी रहीं श्रीमती पदमा रोहिणी कुशवाहा ने अपनी जीत के बाद सेमरिया की जनता का हृदय से आभार व्यक्त किया है।जीत के उपरांत अपने संदेश में उन्होंने कहा कि यह सफलता केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरे सेमरिया की जनता की उम्मीदों, विश्वास और एकजुटता की जीत है। उन्होंने प्रत्येक मतदाता, कार्यकर्ता और समर्थक को इस विजय का वास्तविक सहभागी बताया।
समस्याओं का त्वरित समाधान होगा
श्रीमती कुशवाहा ने कहा कि चुनाव के दौरान हर वार्ड, हर मोहल्ले और हर समाज से जिस तरह का स्नेह और समर्थन मिला। उसने उन्हें और अधिक जिम्मेदारी के साथ काम करने की प्रेरणा दी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि नगर परिषद अध्यक्ष के रूप में उनका पहला लक्ष्य समावेशी विकास, पारदर्शी प्रशासन और जनसमस्याओं का त्वरित समाधान होगा।उन्होंने यह भी कहा कि अब चुनाव समाप्त हो चुका है और आगे सभी को साथ लेकर सेमरिया के विकास के लिए मिल.जुलकर काम किया जाएगा। शहर के बुनियादी ढांचेए स्वच्छताए पेयजल सड़कए प्रकाश व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।