राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली पीडीएस के अंतर्गत अनाज परिवहन में अनियमितता बरतने पर परिवहनकर्ता दीपक कुशरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है।
झूठा शपथ पत्र दिया
विकासखंड बैहर अंतर्गत दीपक कुशरे ने निर्धारित सेक्टर बिठली के ग्रामों में खाद्यान्न का समुचित परिवहन नहीं किया। झूठा शपथ पत्र भी दिया। जिस पर बैहर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी आकाश श्रीवास्तव को शंका हुई और जांच की तो सब कुछ गलत पाए जाने पर बैहर थाने में एफआईआर दर्ज कराई।
ग्रामीणों को खाद्यान नहीं मिला
मुख्यमंत्री राशन आपके द्वार योजना के तहत बिठली सेक्टर के ग्रामों में खाद्यान्न नहीं मिलने की शिकायत पर बैहर एसडीएम अर्पित गुप्ता ने कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी बैहर आकाश श्रीवास्तव को इसकी जांच करने के निर्देश दिये थे। जांच में तथ्य सामने आया कि परिवहनकर्ता झूठा शपथ.पत्र दिया गया। दीपक कुशरे द्वारा निर्धारित सेक्टर बिठली के ग्रामों में प्रतिमाह खाद्यान्न का परिवहन नहीं किया गया। जिसके कारण इस सेक्टर के ग्रामों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली क कार्य प्रभावित हुआ। साथ ही उपभोक्ताओं को समय पर खाद्यान्न नहीं मिला।