बीयर बार में गोली चली,कर्मचारी को दो गोली लगी,आरोपी गिरफ्तार - rashtrmat.com

बीयर बार में गोली चली,कर्मचारी को दो गोली लगी,आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। मध्यप्रदेश के रीवा शहर में सिविल लाइन थाना क्षेत्र में स्थित एलबी सिंह बीयर बार में देर रात एल बी सिंह ने अपने यहां काम कर रहे कर्मचारी जमुना सिंह बघेल को गोली मार दी। किस बात पर गोली मारी,पुलिस जांच कर रही है। घायल जमुना सिंह को   अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

अस्पताल ले जाया गया

जमुना सिंह की पत्नी पूजा सिंह ने बताया कि रात को उनके पति का फोन आया था। फोन बेटी ने उठाया उन्हें बताया कि मुझे गोली लगी है। फिर मैंने बात की उन्होंने बताया कि उन्हें एलबीसिंह ने गोली मार दी है। जल्दी आओ। फिर मैने राजू तिवारी को फोन किया। उनकी मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

कोई विवाद नहीं

पूजा सिंह बघेल ने कहा उनका किसी से कोई विवाद नहीं है। 15 साल बाद ंिसगरौली से हम आये है। जमुना सिंह जीतू सिंह के अंडर में काम कर रहे थे। अक्सर देर रात आया करते थे। जानकारी के मुताबिक घायल जमुना सिंह बघेल नाइट क्लब में कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं। वहीं उनकी पत्नी पूजा सिंह संजय गांधी अस्पताल में गार्ड के पद पर पदस्थ हैं।

तीन राउंड फायर

घटना देर रात करीब 12 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बार के भीतर किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद आरोपी एल बी सिंह ने अचानक फायरिंग कर दी। गोली चलने से बार में अफरा तफरी मच गई। आरोपी ने कुल तीन राउंड फायर किए थे।

पुलिस कर रही जांच

घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी एलबी सिंह को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस फायरिंग किस वजह से की गयी उन कारणों का पता कर रही है। साथ ही आरोपी के आपराधिक रिकार्ड की भी जांच की जा रही है। इस घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा जांच के बाद होगा।