गर्लफ्रेंड के सिर में गोली मारी,बाद में खुद प्रेमी फंदे पर लटका - rashtrmat.com

गर्लफ्रेंड के सिर में गोली मारी,बाद में खुद प्रेमी फंदे पर लटका

राष्ट्रमत न्यूज,लखनऊ/बागपत(ब्यूरो)। बागपत में प्रेमिका गुड्डन और प्रेमी सतनाम के बीच दो साल से अफेयर चल रहा था। किसी बात पर दोनों के बीच कहा सुनी हो गयी। प्रेमी सतनाम अपना आपा खो दिया। सुबह गुड्डना अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी। सतनाम ने गुड्डन के सिर में गोली मारी। बुलेट कनपटी को चीरते हुए निकल गई। थोड़ी देर में उसकी मौत हो गई। यह देखकर प्रेमी भागकर घर पहुंचा। पकड़े जाने के डर से 30 मिनट बाद घर के आंगन में नीम के पेड़ पर फांसी लगा लिया।

और फायर कर दिया

पुलिस जांच में पता चला कि सतनाम और गुड्‌डन का 2 साल से अफेयर था। सतनाम आज सुबह घर से 50 मीटर दूर प्रेमिका के घर पहुंचा। दोनों के बीच किसी बात पर कहासुनी होने लगी। इसी दौरान सतनाम ने कमर से तमंचा निकाला और फायर कर दिया, फिर खुद सुसाइड कर लिया। पूरा मामला बड़ौत थाना क्षेत्र के बावली गांव का है।

यह प्रेम प्रसंग का मामला-SP

एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि प्रेम प्रसंग का मामला है। युवक ने अपने प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में खुद भी फांसी पर लटक कर जान दे दी। पुलिस ने दोनों के शवों का कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

सतनाम ने गुड्डन के सिर में गोली मारी

दोनों परिवार वाले खुश नहीं थे

ग्रामीणों के मुताबिक, सतनाम (22) परिवार के साथ पंजाब में काम करता था। बीच-बीच में गांव आता रहता था। इस दौरान सतनाम की बगल में रहने वाली गुड्‌डन (21) से दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों अक्सर मिलने-जुलने लगे। फोन पर बातचीत करने लगे, लेकिन इस रिश्ते को लेकर दोनों परिवार वाले खुश नहीं थे। परिवारों का कई बार विवाद हो चुका था।

सिर में गोली मार दी

सतनाम घर पर अकेला था। बाकी पूरा परिवार पंजाब में है। गुरुवार सुबह किसी बात को लेकर प्रेमी-प्रेमिका के बीच कहासुनी हो गई। गुड्डन अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी। तभी सतनाम तमंचा लेकर पहुंचा गया। इससे पहले कि गुड्डन कुछ समझ पाती, सतनाम ने उसके सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही गुड्डन खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी। वारदात के बाद गुड्‌डन के घर के बाहर भीड़ जमा हो गई। उसके पिता ड्यूटी पर गए हुए थे, जबकि मां खेत गई थी। आसपास के लोगों को आता देख सतनाम अपने घर में घुस गया।

पुलिस ने  फंदे से उतारा

लोगों ने गुड्‌डन ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने घायल गुड्डन को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।करीब आधे घंटे बाद जानकारी मिली कि सतनाम ने अपने ही घर के आंगन में लगे नीम के पेड़ से फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे फंदे से उतारा और अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। परिवारों काे खबर दे दी गई है। सभी गांव पहुंच रहे हैं। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *