ठंड की वजह से A पॉजिटिव ब्ल्ड की जगह O पॉजिटिव ब्लड दे दियाःडाॅ राहुल - rashtrmat.com

ठंड की वजह से A पॉजिटिव ब्ल्ड की जगह O पॉजिटिव ब्लड दे दियाःडाॅ राहुल

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। मध्यप्रदेश के सतना में दो लड़कों को HIV ब्लड चढ़ा देने का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ है। रीवा के संजय गांधी अस्पताल में ब्लड बैंक के टेक्नीशियन की गलती से उमेश कुमार यादव की पत्नी को गलत ब्लड चढ़ जाता और जान भी जा सकती थी। इस गलती को उमेश कुमार यादव ने समय रहते पकड़ लिया। उनकी पत्नी को ओ पाॅजिटिव ब्ल्ड दिया गया चढ़ाने के लिए जबकि उनकी पत्नी को A पाजिटिव ब्लड चढ़ाया जा चुका था।संजय गांधी अस्पताल के अधीक्षक डाॅ राहुल मिश्रा कहते हैं ठंड की वजह से ऐसा हो गया।


गनीमत है पर्ची देख लिया
उमेश कुमार यादव की पत्नी के घुटने का आपरेशन हुआ है। उन्हें इसके पहले ए पाजिटिव ब्लड चढ़ाया जा चुका था। वो दोबारा ब्ल्ड लेने पहुंचे तो उन्हें ओ पाजिटिव ब्लड दे दिया गया। गनीमत है कि उन्होंने पर्ची देख ली अन्यथा उनकी पत्नी को ओ पाजिटिव ब्लड चढ़ जाता और उनकी पत्नी की सेहत बिगड़ जाती। उमेश यादव ने इसका विरोध किया। तब जाकर टेक्नीशियन ने ब्लड बदला।


ठंड की वजह से ऐसा हुआ
ब्लड गलत दिये जाने का मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन में ब्लड बैंक के दो कर्मचारियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। वहीं अधीक्षक डाॅ राहुला मिश्रा ने इस गलती के पीछे सारा दोष ठंड पर डाल दिया। उन्होंने माना कि यह गंभीर चूक है और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। यह भी कहा कि ऐसे मामलों में टेक्नीशियनों को स्लाइड विधि के साथ ट्यूब विधि से भी क्रासचेक करना चाहिए था।


दोबारा जांच में बदल दिया ग्रुप
उमेश कुमार यादव को ब्लड बैंक के टेक्नीशियन ने जांच के बाद ओ पाजिटिव ब्लड की पर्ची दे दी। यह देखकर उमेश चैंक गए। उन्होंने तुरंत आपत्ति जताई कि जब पत्नी का ग्रुप ए पाजिटिव है तो ओ पाजिटिव कैसे चढ़ाया जा सकता है। टेक्नीशियन ने आपत्ति करने के बाद ब्लड बदला। जाहिर सी बात है कि गलत खून चढ़ जाता तो मरीज की जान जा सकती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *