राष्ट्रमत न्यूज,बिलासपुर(ब्यूरो)। कोयला माफिया,भूमाफिया और ठेका माफिया चाहते हैं कि उनके काले कारनामे मीडिया में न आएं। यदि किसी ने उनकी काली करतूतों का खुलासा कर दिया तो वो पत्रकार को जान से मारने की धमकी देने से बाज नहीं आते। इसलिए कि पुलिस के कुछ अफसर ऐसे माफिया लोगों के साथ खड़े दिखते हैं। और ऐसा ही डीपी गोस्वामी दम्पत्ति के साथ हो रहा है। पुलिस को पता है,लेकिन आरोपियों के खिलाफ सार्थक कार्रवाई करने की बजाए चुप है।

रास्ते से हटाने सुपारी दी
जयरामनगर निवासी डीपी गोस्वामी बरसों से पत्रकारिता कर रहे हैं। नया इंडिया के ब्यूरो हैं।इन्होंने बताया कि नया इंडियां और अपने पोर्टल न्यूज में कोल वासरी, कोल साईडिंग की अनियमितता पर एक खबर कवर किया।प्रभावित गांव वालों की समस्याओं को प्रमुखता से उल्लेखित किया।इस पर कोलवासरी, कोल डिपो, कोल साईडिंग के लिए काम करने वाले संजय पांडेय, विकास तिवारी,अनुराग तिवारी निवासी जयरामनगर,थाना मस्तुरी,ने डीपी गोस्वामी दम्पत्ति को रास्ते हटाने के लिए असामाजिक तत्वों को सुपारी दी। गोस्वामी दम्पत्ति के अनुसार बार-बार उन्हें जान से मारने की धमकी अपने साथियों के साथ रात में आकर मोहल्ले में दे चुके हैं।
पत्रकार मुकेश जैसा कर देंगे
गोस्वामी दम्पत्ति ने 26 जून 2025 में थाना मस्तूरी में इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया। पुलिस ने धारा 79,35 भारतीय न्याय संहिता 2023 दर्ज किया।लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं की। गत अक्टूबर 2025 में ,संजय पांडे,अनुराग तिवारी अपने लड़कों के साथ गोस्वामी के घर के सामने धमकाते हुए कहा,बीजापुर के पत्रकार मुकेश जैसा हाल कर देंगे यदि लिखना बंद नहीं किया तो।
आरोपियों का भरोसा नहीं
आरोपी संजय पांडे अनुराग तिवारी आदि के विरुद्ध पत्रकार दम्पत्ति के शिकायत पर तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं और अन्य पीड़ित व्यक्तियों ने भी इनके खिलाफ 8-10 शिकायतें थाने में की जा चुकी है। संबंधित तत्कालीन थाने के पुलिस प्रभारी ने छूट पुट धारायें लगाकर अपराधियों केा बढ़ावा दिया। इस पूरे मामले की शिकायत पत्रकार दम्पत्ति डीपी गोस्वामी पत्नी दिव्या गोस्वामी ने गृहमंत्री छत्तीसगढ़ शासन, डीजीपी, आईजी बिलासपुर, बिलासपुर एसपी से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ताकि भविष्य में ये जैसा कह रहे हैं वैसा अपराधिक कृत्य मेरे साथ न हो जाए।