रायपुर से दुर्ग तक चलेगी मेट्रो ट्रेन: DPR के लिए 5 करोड़ मंजूर - rashtrmat.com

रायपुर से दुर्ग तक चलेगी मेट्रो ट्रेन: DPR के लिए 5 करोड़ मंजूर

 राष्ट्रमत न्यूज,रायपुर (ब्यूरो)।  छत्तीसगढ़ सरकार रायपुर, दुर्ग, भिलाई और नवा रायपुर अटल नगर को मिलाकर स्टेट कैपिटल रीजन (SCR) के रूप में विकसित करने की तैयारी कर रही है। इसके तहत राजधानी रायपुर से दुर्ग तक मेट्रो (Metro Project) रेल सेवा शुरू करने की योजना बनाई जा रही है।एक साल पहले तत्कालीन रायपुर महापौर एजाज ढेबर ने रायपुर-दुर्ग-भिलाई में व चलाने की योजना बताई थी।

Add a heading (85)

नागरिक सुविधाओं का विस्तार

मेट्रो परियोजना (Metro Project) के सर्वे और डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार करने के लिए सरकार ने 5 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया है। विधानसभा में राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण विधेयक-2025 (Capital Region Development Authority Bill, 2025)  के पारित होने के बाद SCR प्रोजक्ट को गति मिली है।सरकार इसे राज्य के विकास का नया ग्रोथ इंजन मान रही है। SCR के अंतर्गत आने वाले शहरों में योजनाबद्ध शहरी विकास, बेहतर कनेक्टिविटी और आधुनिक नागरिक सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।

सरकार से कोई अनुमति नहीं ली गई

एक साल पहले तत्कालीन रायपुर महापौर एजाज ढेबर ने रायपुर-दुर्ग-भिलाई में व चलाने की योजना बताई थी। मॉस्को में MoU हुआ, जिस पर भाजपा सरकार ने सवाल उठाया। रायपुर पश्चिम विधायक और पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि महापौर की रूस यात्रा व्यक्तिगत थी और सरकार से कोई अनुमति नहीं ली गई, इसलिए MoU कैसे हुआ, यह जनता के साथ छलावा है।

पांच करोड़ से बनेगा डीपीआर

साल 2024-25 के बजट में एससीआर कार्यालय की स्थापना, सर्वे और डीपीआर निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। प्राधिकरण के तहत एक कार्यकारी समिति बनाई जाएगी। जिसके अध्यक्ष सीईओ होंगे।इसमें नगर एवं ग्राम निवेश, नगरीय प्रशासन, पर्यावरण, वित्त विभाग के अधिकारी और एससीआर क्षेत्र के जिलों के कलेक्टर सदस्य होंगे।