दुर्ग में BBA छात्रा से रेप और ब्लैकमेलिंग,ठग लिए 9.5 लाख रूपए - rashtrmat.com

दुर्ग में BBA छात्रा से रेप और ब्लैकमेलिंग,ठग लिए 9.5 लाख रूपए


 राष्ट्रमत न्यूज,रायपुर(ब्यूरो)।   छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक बेहद गंभीर और संवेदनशील अपराध का मामला सामने आया है, जहां BBA की पढ़ाई कर रही 18 वर्षीय छात्रा के साथ न सिर्फ जबरन दुष्कर्म किया गया, बल्कि उसका अश्लील वीडियो बनाकर लंबे समय तक ब्लैकमेल भी किया गया। आरोपी ने CFA कोर्स में एडमिशन दिलाने का भरोसा देकर पीड़िता से कुल साढ़े नौ लाख रुपए की वसूली की। मामला सुपेला थाना अंतर्गत स्मृतिनगर चौकी क्षेत्र का है।

cg crime news

नौकरी का सपना दिखाकर फंसाया

पीड़िता के अनुसार, वह भिलाई के एक कॉलेज से BBA की पढ़ाई कर रही है। सेमेस्टर परीक्षा के दौरान उसकी मुलाकात एक युवती से हुई, जिसने अपने मुंहबोले भाई दीपक ठाकुर से परिचय कराया। आरोपी ने खुद को प्रभावशाली बताते हुए दावा किया कि उसकी कलिंगा विश्वविद्यालय, नवा रायपुर में अच्छी पहचान है और वह CFA जैसे प्रोफेशनल कोर्स में आसानी से एडमिशन दिला सकता है, जिससे आगे चलकर बड़ी कंपनियों में नौकरी मिलेगी।

होटल में बनाया अश्लील वीडियो

पीड़िता ने बताया कि 9 अगस्त 2025 को आरोपी ने CFA कोर्स का फॉर्म भरवाने के बहाने भिलाई के होटल लैंडमार्क में बुलाया। होटल पहुंचते ही आरोपी ने उसकी मर्जी के खिलाफ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और इसी दौरान उसके अश्लील वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिए। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह उसे डराने लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *