सकारात्मक ऊर्जा के लिए 51 कुण्डीय शक्ति संवधर्न गायत्री महायज्ञ आज से - rashtrmat.com

सकारात्मक ऊर्जा के लिए 51 कुण्डीय शक्ति संवधर्न गायत्री महायज्ञ आज से

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। जेम्स एकेडेमिक स्कूल प्रांगण प्रताप वाग इंजीनियरिंग काॅलेज कालोनी के पीछे पानी टंकी के पास 51 कुण्डीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ होने जा रहा है। आज शोभा यात्रा शहर में निकली। 16 दिसम्बर से 51 यज्ञ कुंडों में गायत्री मंत्र के साथ आहुतियाँ दी जाएंगी।गायत्री महायज्ञ मंत्रों के साथ विधिवित पंडितों के जरिये कराया जाएगा। गायत्री महायज्ञ 16 से 18 दिसम्बर तक चलेगा।एक बड़े पैमाने पर आध्यात्मिक अनुष्ठान है।


सकारात्मक ऊर्जा बढ़े
आयोजक श्रीमती लता दुबे और सविता मिश्रा ने बताया कि शांति कुंज हरिद्वार के निर्देशन में 15 दिसम्बर से 18 दिसम्बर तक 51 कुण्डीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। सुबह नौ बजे से 12 बजे तक देवावाहन,देव पूजन एवं 51 कुण्डीय यज्ञ का आयोजन किया गया है। दोपहर तीन बजे से सायं 5 बजे तक युग संगीत का उद्बोधन है। उन्होंने कहा कि 51 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का उद्देश्य सामूहिक साधना,हजारों साधक एक साथ गायत्री मंत्र का जाप करें।जिससे सामूहिक शक्ति और सकारात्मकता ऊर्जा बढ़े। व्यक्तिगत और सामाजिक स्तर पर आध्यात्मिक, मानसिक और भौतिक शक्तियों का विकास हो।


महापूर्णाहूति और प्रसाद वितरण
श्रीमती लता दुबे ने बताया कि 17 दिसम्बर को यज्ञ के साथ समस्त संस्कार और दोपहर तीन बजे से पांच बजे तक उद्बोधन एवं दीप महायज्ञ 18 दिसम्बर को सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे यज्ञ एवं समस्त संस्कार महापूर्णाहूति और प्रसाद वितरण होगा।
सूक्ष्म जगत का शोधन
श्रीमती सविता मिश्रा ने कहा कि 51 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एक भव्य यज्ञ है। जो गायत्री परिवार द्वारा समाज के उत्थान और व्यक्तिगत आध्यात्मिक उन्नति के लिए किया जाता है। जिसका उद्देश्य है बड़ी संख्या में लोग भाग लें और सामूहिक प्रार्थना और अनुष्ठान करें।यज्ञ की पवित्र अग्नि और मंत्रोच्चार से वातावरण शुद्ध होने सेे सूक्ष्म जगत का शोधन होगा।