शिव मंदिर के जल पात्र में डाला मटन ग्रेवी,आरोपी गिरफ्तार - rashtrmat.com

शिव मंदिर के जल पात्र में डाला मटन ग्रेवी,आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)।  शहर से लगे गर्रा स्थित शिवमंदिर में एक शर्मनाक हरकत सामने आई है। यहां शिवलिंग के ऊपर रखे जलपात्र मटकी में मटन की ग्रेवी मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी देते हुए वीडिओ बनाया और उसे वायरल किया। जहाँ वीडियो वायरल होने के बाद हिन्दू धर्म के लोग आक्रोशित हैं।इस मामले की शिकायत पुलिस से की गयी। पुलिस ने ऐसा करने वाले आरोपी योगेश नागवंशी को गिरफ्तार किया है।

मटकी में मटन ग्रेवी मिली
कोतवाली थाना क्षेत्र के गर्रा में स्थित शिवलिंग पर कुछ लोग पूजा करने पहुंचे थे। उन्होंने देखा कि शिवलिंग के ऊपर जल चढ़ाने के लिए रखी गई मटकी में मटन ग्रेवी मिली और शिवलिंग पर भी वह लगी हुई थी। धार्मिक भावना आहत करने के मकसद से ऐसा किया गया।
नशे की हालत में ऐसा किया
शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों से पूछताछ की और इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। जहां जांच में पुलिस ने वार्ड नंबर 28 स्नेहनगर निवासी 40 वर्षीय योगेश नागवंशी को हिरासत में लिया। पूछताछ में योगेश ने शराब के नशे में यह हरकत करने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि बाटनिकल गार्डन में जन्मदिन मनाने के बाद बची हुई चिकन ग्रेवी को वह घर लेकर जा रहा था और नशे की हालत में मंदिर पहुंच गया। जहां नशे की हालत में उसने शिवलिंग के उपर स्टैंड में रखी मटकी में मटनग्रेवी डाल दी।


आरोपी ने माफी मांगी
डीएसपी प्रतिष्ठा राठौर के अनुसार आरोपी ने अपराध स्वीकार कर माफी मांगी है। लेकिन पुलिस ने धार्मिक भावना आहत करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर योगेश को गिरफ्तार कर लिया है। वही आगे की कार्रवाई जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *