पोर्न स्टार बनने की चाह में पत्नी का अश्लील वीडियो किया वायरल - rashtrmat.com

पोर्न स्टार बनने की चाह में पत्नी का अश्लील वीडियो किया वायरल

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। एक युवक ने पोर्न स्टार बनने की चाह में अपनी पत्नी का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड कर के मुंबई भाग गया। पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। अब उसे मुंबई से लाने जा रही है।उसकी लाकेशन मुंबई में ट्रेस हुई है।


पोर्न फिल्म देखने का आदी था
पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि वो पोर्न फिल्म देखने का आदी था। वह पोर्न फिल्म देखते देखते उसके किरदार को अपने जीवन में उतार लिया था।और खुद का पोर्न स्टार बनने की चाह में अपनी पत्नी का अश्लील वीडियो 13 मिनट का रिकार्ड कर सोशल मीडिया में अपलोड कर दिया।
चर्चित होने के लिए ऐसा किया
आरोपी की पत्नी ने उसे ऐसा करने से मना किया तो उसने कहा मैं हर हाल में चर्चित होना चाहता हूूं। और मुझे इसका कोई अफसोस नहीं। वहीं आरोपी की पत्नी का कहना था कि उसने वीडियो रिश्तेदारों और दोस्तों को भेज कर मेरी बदनामी किया। मुझे कहीं का नहीं छोड़ा। वो पति ने शैतान है। वीडियो देखकर अब हर जगह से फोन आ रहे हैं। जवाब देते नहीं बन रहा है। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर वो इतना घिनौना कदम उठायेगा इसकी उम्मीद नहीं थी। वो तीन लाख रुपए दहेज मांग रहा था। घर वालों ने उसे दो लाख रुपए दे चुके थे। एक लाख रुपए के लिए दबाव बना रहा था।


मुंबई में है आरोपी
सामान पुलिस ने पहले पति और पत्नी का मामला कहकर जीरो पर कायमी की थी। लेकिन वीडियो सामने आने के बाद एफआईआद दर्ज की। सीएसपी राजीव पाठक के अनुसार आरोपी के मंुबई में होने की लोकेशन मिली है। जल्द ही उसे वहां से पकड़ कर लाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *