उड़न दस्ता ने अवैध सागौन के तीन लट्ठे पकड़े - rashtrmat.com

उड़न दस्ता ने अवैध सागौन के तीन लट्ठे पकड़े

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। ग्राम धापेवाड़ा से जागपुर में अवैध रूप से सागौन लकड़ी एक पिकअप वाहन में ले जाया जा रहा था। जिसकी कीमत एक लाख रुपए है। सूचना मिलने पर वन विभाग के उड़नदस्ता ने पकड़ा।
आरोपी वाहन छोड़ कर भागे
वन विभाग के उड़न दस्ता को सूचना मिली की एक पिकअप वाहन में सागौन की लकड़ी ले जाया जा रहा है। वन विभाग ने वाहन का पीछा किया। पिकअप वाहन में तीन सागौन के लट्ठे थे। जिसे समनापुर से ग्राम जागपुर ले जाया जा रहा था। वन विभाग के उड़न दस्ते ने पीछा किया तो आरोपी वाहन छोड़ कर भाग गए।
आरोपी के खिलाफ कार्रवाई
पकड़े गए वाहन चालक ने पूछताछ पर वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पंचनामा बनाकर जप्ती किया गया। इस प्रकरण में आरोपी श्रीकांत वल्द सुकलाल दमाहे के विरूद्ध वन अपराध प्रकरण मध्यप्रदेश वनोपज यव्यापार विनियमन अधिनियम 1969 की धारा के अन्तर्गत वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *