राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। उपसंचालक खनिज सुश्री फरहत जान ने बताया कि ग्राम धपेरा तहसील लालबर्रा बैनगगा नदी की खनिज रेत अवैध खनन की लगातार शिकायत मिल रही थी।नदी जाने वाले मार्ग पर गड्ढा कराया गया था ताकि रेत का अवैध परिवहन न हो सके। 10 दिसम्बर को एक बार फिर नदी जाने वाली रास्ते में जेसीबी मशीन से गड्ढा कराया गया। ताकि ट्रेक्टर ट्राली से रेत के अवैध खनन परिवहन पर अंकुश लगाया जा सके।
अवैध खनन के 16 प्रकरण
खनिज विभाग ने खनिजों के अवैध उत्खनन परिवहन तथा भंडारण की रोकथाम के लिए एक दिसम्बर से 10 दिसम्बर तक अवैध उत्खनन के 10 प्रकरण, अवैध भंडारण के 03 प्रकरण तथा अवैध परिवहन के 03 प्रकरण इस प्रकार कुल 16 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये। जिनमें संलिप्त 07 वाहन ट्रेक्टर तथा 01 वाहन जेसीबी जप्त किया गया है। उक्त प्रकरणों में मप्र खनिज अवैध खनन परिवहन तथा भण्डारण का निवारणद्ध नियम 2022 के तहत कार्यवाही की जा रही है।