बिरसा तहसील का बाबू तीन हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा गया - rashtrmat.com

बिरसा तहसील का बाबू तीन हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा गया

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)।जिले के बिरसा तहसील कार्यालय में पदस्थ बाबू राजकुमार रामटेके को लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने तीन हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। रिश्वत के लिए बाबू राजकुमार रामटेके ने चाय की टपरी पर संतोष ढेकवार को बुलवाया। चाय पीते हुए उसने जैसे ही रुपया लिया लोकायुक्त टीम ने दबोच लिया।
मांगा था पांच हजार रुपए
संतोष ढेकवार ने बताया था कि उसके खिलाफ जेल में बंद एक आरोपी ने फर्जी तरीके से जमीन बेचने का एक झूठा केस दर्ज कराया था। इसी केस के संबंध में जब वो बाबू राजकुमार रामटेके से मिला तो उन्होंने 5 हजार रुपये की रिश्वत मांगते हुए कहा कि पैसे दोगे तो केस खत्म करा दूंगा।
रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू
फरियादी संतोष ने खुद के बाबू राजकुमार रामटेके से खुद के निर्दोष होने की बात कहते हुए किसी तरह से सौदा 3 हजार रुपये में तय किया। लोकायुक्त की टीम ने शिकायत की जांच की और शिकायत सही पाए जाने पर 11 दिसंबर को फरियादी संतोष ढेकवार को बाबू राजकुमार रामटेके के पास भेजा। बाबू राजकुमार रामटेके जैसे ही रिश्वत की रकम लिया लोकायुक्त की टीम ने पकड़ लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *