डाॅ गीता ने आदिवासी महिला से प्रसव कराने मांगे पैसे,होगी कार्यवाही - rashtrmat.com

डाॅ गीता ने आदिवासी महिला से प्रसव कराने मांगे पैसे,होगी कार्यवाही

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। एक आदिवासी महिला का सीजर   करने के लिए डाॅ गीता बारमाटे ने पांच हजार रुपए मांगे।जबकि अभी उसके प्रसव होने में एक माह है। इसकी शिकायत कलेक्टर मृणाल मीना तक पहुंची। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ परेश उपलप को प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिया।

प्रसव कों अभी एक माह समय है

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ परेश रावल ने इस सम्बन्ध में बताया कि बिरसा विकासखंड अंतर्गत ग्राम कोडबीरकोना पंचायत के घुम्मूर निवासी रतनी मरकाम नें लिखित में शिकायत की है कि वह जिला चिकित्सालय में जांच के लिए 3 नवम्बर को आई थी।  जहाँ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ गीता बारमाटे के कहने पर उनके सहायक को सीजर के लिए 5000 रुपए दिये गए हैं। यह राशि उसके पति परदेशी मरकाम द्वारा दी गई है । फिर कुछ समय बाद उक्त 05 हजार रुपए की राशि वापस कर दी गई है। रतनी मरकाम पीड़िता नें  सीएमएचओ को दिये बयान में बताया कि प्रसव कों अभी एक माह समय है और सीजर की व्यवस्था के लिए अभी से 5000 रुपए की राशि ली गई थी कि बाद में सब ठीक ठाक उपचार और सीजर कर देंगे। बैगा जनजाति समाज की इस गर्भवती महिला नें डॉ गीता बारमाटे पर कार्यवाही की मांग की है।

पैसो का लेनदेन बर्दाश्त नहीं

 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ परेश उपलप नें बताया कि वें सम्बंधित डॉ पर कार्यवाही के लिए कलेक्टर बालाघाट को प्रकरण प्रस्तुत कर रहें है। सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए मरीजों अथवा परिजनों से पैसो का लेनदेन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *