बालाघाट में बघेल के खिलाफ प्रदर्शन,सिंधी समाज ने की गिरफ्तारी की मांग - rashtrmat.com

बालाघाट में बघेल के खिलाफ प्रदर्शन,सिंधी समाज ने की गिरफ्तारी की मांग

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। बालाघाट में सिंधी समाज ने मंगलवार को छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल के खिलाफ प्रदर्शन किया। समाज ने भगवान झूलेलाल पर दिए गए उनके कथित आपत्तिजनक बयान के विरोध में अपने प्रतिष्ठान बंद रखे, आक्रोश रैली निकाली और अमित बघेल का पुतला दहन किया।

पूरे समाज की भावना आहत हुई

सिंधी समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि, महाराज अग्रसेन, भगवान झूलेलाल अग्रवाल और सिंधी समाज के पूज्य हैं। जिसके खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करते हुए अमित बघेल ने सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और समाज को अपमानित किया है। हमारे पूज्य और आराध्य के खिलाफ की गई टिप्पणी से पूरे समाज की भावना आहत हुई है।

बघेल के खिलाफ कार्रवाई की मांग

सिंधी समाज ने सिंधु भवन से नगर में आक्रोश रैली निकाली, जो हनुमान चौक, नया सराफा, सुभाष चौक और राजघाट चौक से होते हुए काली पुतली चौक पहुंची। यहां सामाजिक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में भगवान झूलेलाल के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देकर सिंधी समाज की भावनाओं को आहत करने के मामले में अमित बघेल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।युवा विशाल मंगलानी ने बताया कि अमित बघेल के बयान से न केवल बालाघाट बल्कि पूरे देश का सिंधी समाज आक्रोशित है। समाज ने मांग की है कि अमित बघेल के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए।

 सिंधी समाज ने दुकानें बंद रखी

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल सिंधी समाज केे भगवान झूलेलाल पर दिए गए उनके कथित  आपत्तिजनक बयान के विरोध में आज बालाघाट में सभी सिंधी समाज ने अपनी अपनी दुकानें बंद रखी। जिससे बाजार में सन्नाटा पसरा रहा है। सिंधी समाज ने अमित बघेल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि, सिंधी समाज केवल अपनी नहीं बल्कि हर समाज की रक्षा और सहयोग के लिए आगे रहता है। भले ही हम सिंध प्रांत से आएं हैं। लेकिन, हम पाकिस्तानी नहीं केवल भारतीय हैं और भारत के प्रति हम पूरी तरह समर्पित हैं। अमित बघेल जैसे लोगों से हमे किसी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *