ईअटेंडेंस नहीं लगाने वाले शिक्षकों का वेतन काटें-कलेक्टर - rashtrmat.com

ईअटेंडेंस नहीं लगाने वाले शिक्षकों का वेतन काटें-कलेक्टर

राष्ट्रमत न्यूज बालाघाट(ब्यूरो)। कलेक्टर मृणाल मीना ने जिला शिक्षा अधिकारी एवं सर्व शिक्षा अभियान के जिला परियोजना समन्वयक को निर्देशित किया कि शालाओं में शिक्षकों के शत प्रतिशत ई अटेंडेंस लगाना सुनिश्चित करें। जो कोई भी शिक्षक या प्राचार्य ई अटेंडेंस में रूचि न लें उनके विरूद्ध वेतन काटने एवं अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए।


लांजी में 28 फीसदी ईअटेंडेंस
शिक्षकों की ईअटेंडेंस की समीक्षा के दौरान बताया गया कि विकासखंड किरनापुर एवं खैरलांजी में शिक्षकों की ईअटेंडेंस का प्रतिशत लगभग 28 प्रतिशत है, जो कि जिले के औसत 44 प्रतिशत से कम है। विकासखंड लांजी में ईअटेंडेंस का प्रतिशत 71 है। कलेक्टर मीना मृणाला ने कहा शाला छोड़ते समय भी शिक्षकों की ईअटेंडेंस होना चाहिए। शत प्रतिशत ईअटेंडेंस सुनिश्चित करने के लिए खण्ड शिक्षा अधिकारी के स्तर पर कंट्रोल रूम बनाने के निर्देश दिये गए। जो शिक्षकों शासन के निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं उनके वेतन काटने की कार्यवाही के निर्देश दें।
भारी वाहन का आवागमन रोकें
बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को प्रसूति सहायता योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये गए। जल संसाधन विभाग के अधीक्षण यंत्री को सातनारी जलाशय निर्माण के लिए भूमि के सीमांकन की प्रक्रिया राजस्व विभाग के समन्वय से शीघ्र पूर्ण करने कहा गया। इसी प्रकार ढूटीं बांध की नहर पर ग्राम बरबसपुर एवं चिल्लौद में क्षतिग्रस्त पुलिया को शीघ्र दुरुस्त करने एवं उनसे भारी वाहनों का आवागमन रोकने के निर्देश दिये गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *