एक हफ्तें में फसल की बर्बादी का सर्वे रिपोर्ट तैयार करेंः मुंजारे - rashtrmat.com

एक हफ्तें में फसल की बर्बादी का सर्वे रिपोर्ट तैयार करेंः मुंजारे

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो) । जिल में लगातार चार दिनों की बारिश से और फसलों में फैल रही बीमारियों की वजह से किसान टूट गया। क्यों कि बारिश ने चार माह की किसानों की मेहनत पर पानी फेरकर फसल को पूरी तरह खराब कर दिया है। अब हालात का जायजा लेने प्रशासनिक अमले के साथ जनप्रतिनिधि भी सक्रिय हो गये है। बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे भी फसलों का निरीक्षण करने किसानों के खेतों तक पहुंच रही है और अधिकारियों के साथ फसलों की स्थिति का निरीक्षण किया जा रहा है।


माहू रोग धान में लगा
बालाघाट विधायक क्षेत्र के चिल्लौद, मांझापुर, पाथरी और आसपास के गांवों का भ्रमण किया। जहां पाया कि बारिश और माहू करपा रोग ने किसानों की धान फसल को बर्बाद कर दिया है। खेतों में खड़ी फसल गिर गई तो कटाई की गई फसल पानी में डूबकर सड़ चुकी है। विधायक अनुभा मुंजारे ने खेतों में जाकर किसानों से बातचीत की और उनकी परेशानी सुनी।


एक हफ्ते में सर्वे रिपोर्ट तैयार करेें
विधायक अनुभा मुंजारे नो मौके पर मौजूद पटवारी और कृषि विस्तार अधिकारी को एक हफ्ते के भीतर फसल सर्वे रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए है। विधायक मुंजारे ने कहा कि किसानों के लिए धान ही मुख्य आय का स्रोत है। ऐसे में बेमौसम बारिश और फसल रोग ने उनकी पूरी मेहनत पर पानी फेर दिया है। अब सरकार से मांग की है कि किसानों को जल्द मुआवजा दिया जाए और सोसायटी खरीदी के दौरान खराब धान को रिजेक्ट न किया जाए। विधायक ने चेतावनी दी कि अगर किसानों की फसल रिजेक्ट की गई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *