खंडवा में इमाम के कमरे में मिला 20 लाख के नकली नोट - rashtrmat.com

खंडवा में इमाम के कमरे में मिला 20 लाख के नकली नोट

 राष्ट्रमत न्यूज भोपाल(ब्यूरो)। खंडवा जिले के जावर थाना क्षेत्र के ग्राम पैठियां (मछौड़ी रैय्यत) स्थित एक मदरसे में बड़ी मात्रा में नकली नोट मिलने से हड़कंप मच गया। मस्जिद में इमाम के रूप में तैनात जुबेर पिता अशरफ अंसारी के कमरे से नकली नोटों के बंडल बरामद किए गए हैं। पुलिस ने नोटों की गिनती की तो 19 लाख 78 हजार रुपए के नकली नोट बरामद किए गए। खंडवा पुलिस ने मदरसे में छापा मारा। पैठियां मस्जिद के सदर कलीम खान का कहना है कि जुबेर पिता अशरफ अंसारी पड़ोस के गांव बेनपुरा डोंगरी में नमाज पढ़ाने का काम करता था। उस गांव में कोई दूसरा इमाम आ गया तो जुबेर की छुट्टी हो गई।

नकली नोटों के साथ गिरफ्तार

मामले का खुलासा तब हुआ जब मालेगांव पुलिस ने नकली नोटों के साथ जुबेर और उसके साथी नजीम अकम अयूब अंसारी को 10 लाख के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया था। मामला मीडिया में आया। इसके बाद जावर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक शख्स ने मीडिया रिपोर्ट्स में देखा कि दो में से एक आरोपी तो पैठियां गांव की मस्जिद का इमाम जुबेर है।उसने जावर पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस पैठियां गांव पहुंची और वहां लोगों से पूछताछ की। उच्च अधिकारियों ने मालेगांव पुलिस से संपर्क किया तो पता चला कि, उन्होंने उसी जुबेर नाम के शख्स को पकड़ा है, जो पैठियां की मस्जिद का इमाम है। खंडवा पुलिस ने मदरसे में छापा मारा

इमाम ने कमरे में रखे थे नोट

इसके बाद जावर टीआई और थाने की टीम के अलावा सहित डीएसपी हेडक्वार्टर अनिल सिंह चौहान, टीआई सुलोचना गहलोद ने मदरसे में आरोपी जुबेर के कमरे की तलाशी। कई देर तक सर्चिंग की। तब जाकर एक बैग मिला। जिसमें करीब 16 लाख रुपए के नकली नोट मिलने का अनुमान है।

जुबेर मूल रूप से बुरहानपुर का  है

पैठिया की मस्जिद का इमाम जुबेर मूल रूप से बुरहानपुर का रहने वाला है। वहीं दूसरा आरोपी नजीम अकम अयूब अंसारी भी बुरहानपुर के रहने वाले है। ये दोनों नकली नोट लेकर मालेगांव की ओर जा रहे थे। मालेगांव तालुका पुलिस ने मुंबई-आगरा हाईवे पर होटल एवन के पास जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को दबोच लिया थी।

तलाशी में 10 लाख रुपए मिले

तलाशी में नकली नोटों के बंडल बरामद किए। जांच के दौरान दोनों के पास से 500 रुपए मूल्य के 2000 के नकली नोट (कुल 10 लाख रुपए), दो मोबाइल हैंडसेट और IMPEX कंपनी का एक चॉकलेट रंग का बैग कुल 10 लाख 20 हजार रुपए मूल्य का माल जब्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *