
Mohan government took lon of 120 crore every day
भोपाल। (ब्यूरो)।पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एक संयुक्त प्रेस कान्फ्रेंस कर सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि डाॅ मोहन यादव की सरकार औसतन हर दिन 120 करोड़ से 125 करोड़ रुपए कर्ज ली। प्रदेश में ट्रांसफर फैक्ट्री चल रही है। पिछले ग्यारह माह में जनता सिर्फ भ्रष्टाचार देखा। लाड़ली बहना को तीन हजार रुपए महीना देने को कहा था,आज तक नहीं दिया। मोहन यादव जिस नाव में बैठे हैं उसमे छेद है। कांग्रेस 16 दिसम्बर को विधान सभा का घेराव कर हिसाब दो,जवाब दो आंदोलन करेगी।
पांचवीं मंजिल से करप्शन नीचे तक
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा-वल्लभ भवन की पांचवीं मंजिल से करप्शन कैसे नीचे तक आता है, इसके नए आयाम पैदा होते देखा। ड्रग्स माफिया का उद्योग पनपते हुए देखा। पिछले एक साल में कर्ज के कौशल को बढ़ाते हुए देखा। आपस में करप्शन की लूट के लिए भाजपा के नेताओं में जूतम पैमार करते हुए देखा। संकल्प पत्र के धोखे को एक साल में जनता ने भोगते हुए देखा। सीएम डॉ. मोहन यादव कर्ज लेने में शिवराज सरकार से दो कदम आगे हैं। वहीं नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने कहा- प्रदेश के एक मुख्यमंत्री वो विदेश की सड़कें पसंद थी, एक मुख्यमंत्री को डायनासोर के अंडे पसंद हैं।
रोज 120 करोड़ रुपए कर्ज लिया
पटवारी ने आगे कहा कि, 11 महीने में देश के किसी राज्य की सरकार ने 30 बार कर्ज नहीं लिया। हर एक महीने में 14-15 दिन में औसतन तीन हजार करोड़ से 5 हजार करोड कर्ज लिया। 40536 हजार करोड़ इस अवधि में कर्ज लिया। यानी रोज 120 करोड़ से 125 करोड़ रुपए कर्ज लिया। घंटे के हिसाब से देखें तो 120 करोड़ रुपए का कर्ज हर घंटे लिया। ये जो कर्ज लिया उसका किया क्या? कर्ज लेकर प्रदेश के लिए एक भी इनोवेटिव काम नहीं किया।
लाड़ली बहन को नहीं दिए 3 हजार रुपए
पटवारी बोले- बीजेपी ने संकल्प पत्र में कहा था कि लाडली बहनों को तीन हजार रुपए देंगे। पटवारी ने सीएम मोहन यादव का वीडियो दिखाया, जिसमें सीएम ने कहा था कि ये राशि 3 हजार से 5 हजार तक बढ़ती जाएगी। पटवारी ने शिवराज सिंह चौहान की लाड़ली बहना योजना में 3 हजार रुपए देने के बयान का वीडियो भी दिखाया। पटवारी ने कहा- झूठ बोलने और कर्ज लेने के कौशल में शिवराज सिंह चौहान से मोहन यादव दो कदम आगे हैं।
मोहन यादव अब मौन यादव हो गए
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा- मुख्यमंत्री जी को उनके लोग ही बेनकाब करने में लगे हैं। वे जिस नाव में बैठे हैं उसमें छेद हो चुका है। मोहन यादव अब मौन यादव हो गए हैं। वे अभी लंदन गए थे। उनके जेब से हाथ बाहर नहीं निकले। लग रहा था कि मप्र के लिए भीख मांगने गए हैं। वे प्रदेश को आर्थिक रूप से मजबूत क्यों नहीं करना चाहते हैं? क्यों आपको कर्जे की आवश्यकता पड़ती है।शिवराज जी अमेरिका गए थे, उन्हें सड़कें बड़ी अच्छी लगीं। मोहन यादव लंदन गए तो उनको डायनासोर के अंडे अच्छे लगे। तो ये मुख्यमंत्री हैं, किसी को सड़कें पसंद हैं, किसी को डायनासोर के अंडे पसंद हैं। प्रदेश में विकास की बात नहीं करते, कर्ज की बात करते हैं।

ट्रांसफर फैक्ट्री चल रही: सिंघार
मप्र में ट्रांसफर फैक्ट्री चल रही है। दिन में तबादले समझ आते हैं लेकिन, रात में भी ट्रांसफर हो रहे हैं। मतलब रात और दिन ट्रांसफर चल रहे हैं। पांचवीं मंजिल पर कौन से दलाल बैठे हैं कौन से अधिकारी हैं जो दलाली कर रहे हैं।
जनता को भ्रमित कर रही कांग्रेस-सारंग
कांग्रेस के आरोपों पर मंत्री विश्वास सारंग ने पलवटवार करते हुए कहा कांग्रेस जनता को भ्रमित करने का काम फिर शुरू कर दिया है। दिल्ली में बताने का प्रयास किया जा रहा है कि मै भी नेता हूं। लेकिन, जनता कांग्रेस से गुमराह नहीं होने वाली है। उन्होंने जो भी कहा वो यथार्थ नहीं है। पटवारी ने कहा कि मोहन सरकार ने एक साल में 45 हजार करोड़ का लोन लिया है। मोहन सरकार ने 25 हजार करोड़ का लोन लिया है। कमलनाथ सरकार ने हर महीने कर्ज लिया था। मोहन सरकार इन्वेस्टमेंट को लेकर व्यापक सोच के साथ काम कर रही है।