बालाघाट में रंगदारी दिखाने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस - rashtrmat.com

बालाघाट में रंगदारी दिखाने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। बालाघाट में ग्रामीण पुलिस ने शराब के लिए पैसे मांगने वाले चार रंगदारों को गिरफ्तार किया। रंगदारों पर आरोप है कि पैसा नहीं मिलने पर युवक के साथ मारपीट किया। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने उनका जुलूस निकाला। आरोपी रास्ते में यही नारा लगा रहे थे गुंडागर्दी पाप है पुलिस हमारी बाप है। यह घटना शनिवार को ग्रामीण थाना क्षेत्र के गोंगलई में हुई।

शराब के लिए पैसे मांगे थे

आरोपियों ने किसान संदीप पिछोड़े से शराब के लिए पैसे मांगे थे। पैसे देने से इनकार करने पर युवकों ने संदीप के साथ मारपीट की। किसान की शिकायत के बाद पुलिस ने गोंगलई पहुंचकर चार युवकों को गिरफ्तार किया। इनके नाम विक्की मसखरे, अक्कू उर्फ आकाश बोमर्डे, विशाल दमाहे और अंकित दमाहे हैं, जबकि आरोपी जितेन्द्र उपवंशी फरार है। आरोपी अक्कू उर्फ आकाश बोमर्डे से धारदार चाकू बरामद किया गया है। अक्कू उर्फ आकाश और जितेन्द्र उपवंशी पर वर्ष 2021 में हत्या का प्रयास का मामला भी दर्ज है।

आरोपियों का जुलूस निकाला

पुलिस ने आम जनता में सुरक्षा का भाव और अपराधियों में भय पैदा करने के उद्देश्य से इन आरोपियों का जुलूस निकाला। थाना प्रभारी अमित अग्रवाल ने बताया कि शनिवार सुबह गोंगलई में चार युवकों द्वारा रंगदारी मांगने की सूचना मिली थी। इन युवकों ने पीड़ित संदीप पिछोड़े से शराब के लिए पैसे मांगे और मना करने पर मारपीट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *