जमीन बिक्री में धोखाधड़ीः पति पत्नी सहित बेटा भेजे गए जेल - rashtrmat.com

जमीन बिक्री में धोखाधड़ीः पति पत्नी सहित बेटा भेजे गए जेल

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा (ब्यूरो)। रीवा में सिटी कोतवाली पुलिस ने जमीन की बिक्री में धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक ही जमीन को दो बार रजिस्ट्री कराके अलग-अलग व्यक्तियों को बेच दी। तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।


एक जमीन की दो बार रजिस्ट्री
थाना प्रभारी श्रृंगेश सिंह राजपूत ने बताया कि धोखाधड़ी का मामला 18 सितंबर 2025 का है।आवेदक बंशीधर बाधवानी और गंगा खुबानी दोनों निवासी रानीतालाब रीवा ने शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी राजकुमारी बाधवानी निवासी पाण्डेय टोला, अपने पति सुरेश बाधवानी और बेटे अमन बाधवानी के साथ मिलकर मकान सहित जमीन को दो अलग-अलग व्यक्तियों को बेचकर दो बार रजिस्ट्री करा दी।


आरोपियों का अपराध सिद्ध
पुलिस ने मामले की जांच में पाया कि तीनों आरोपियों ने षड्यंत्रपूर्वक मकान सहित जमीन को दो व्यक्तियों से धोखा धड़ी किये हैं। करीब 60 लाख रुपये आरोपियो ने ले लिया। दस्तावेजों की जांच राजस्व और रजिस्ट्री कार्यालय से की गई। जिसमें आरोपियों का अपराध सिद्ध हुआ।


कोर्ट ने जेल भेजा
पुलिस ने विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजकुमारी बाधवानी, सुरेश बाधवानी और अमन बाधवानी सभी पाण्डेय टोला के निवासी हैं। गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया,जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *