
Thugs removed clothes of digital arrested woman
रायपुर।राजधानी रायपुर में एक महिला को आरोपी ने डिजिटल अरेस्ट कर उसे खुद को क्राइम ब्रांच का अफसर बताकर 58 लाख रुपए वसूल लिया। बड़ी चालाकी से उसने अलग-अलग बैंक खाता में पैसा ट्रांसफर कराया। आरोपी ने इस दौरान महिला को मनी लाॅड्रिग में फसने का डर दिखाता रहा। बाद में महिला को पता चला कि उसके साथ धोखा हुआ है। उसके बाद वह पंडरी थाने में शिकायत की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मोवा की रहने वाली एम.वी लक्ष्मी ने बताया कि उनके पति ट्रेजरी डिपार्मेंट में पोस्टेड थे। उनका देहांत हो चुका है। वह अपने घर पर अकेली रहती हैं। उनके दो बेटियां हैं। जिनकी शादी हो गयी है। वो ससुराल में रहती है। तीन नवंबर की दोपहर उनके पास फोन आया। खुद को टेलीकाम डिपार्टमेंट का कर्मचारी बताया। उसने कहा कि उनके आधार नंबर का दुरुपयोग हुआ है। किसी मोहम्मद इस्लाम नवाब नाम के व्यक्ति ने 311 बैंक अकाउंट खोल लिए है। इसके लिए आपको मुंबई आना पड़ेगा।
वीडियो काॅल किया
शातिर ठग ने विश्वास में लेने के लिए कहा कि वह काॅल को मुंबई क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर रहा है। महिला के मुताबिक कुछ देर बाद वीडियो काॅल में विक्रम सिंह नाम का युवक आया। उसने पुलिस की वर्दी पहनी हुई थी। इससे महिला को विश्वास हो गया कि कोई ठग नहीं है। महिला को कहा गया की 24 घंटे तक काल में जुड़ा रहना होगा जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती है। विक्रम ने महिला से कई सारे पर्सनल सवाल किए। जिसमें महिला किस बैंक अकाउंट का इस्तेमाल करती है घर पर कौन कौन है। क्या करते हैं।ऐसी कई सवाल किये। महिला सभी का जवाब भी दिया।
रिजर्व बैंक का लेटर भेजा
साइबर ठग ने महिला को मनी लांड्रिग से जुड़ा मामला कहकर एक लेटर भेजा। जिसमें रिजर्व बैंक और फाइनेंस डिपार्टमेंट का लेटर हेड था। इसमें लिखा था कि आप जांच पूरे होने तक देश छोड़कर नहीं जा सकते हो। इसके अलावा इस केस तो किसी से शेयर भी नहीं कर सकते हो। महिला ने ठग में झांसे में आकर किसी को नहीं बताया।
बेटी को बतानेे कहा
उसके बाद ठग ने महिला को एक खाता नंबर दिया और कहा कि इसमें 31 लाख रुपए ट्रांसफर कर दो। अगले दिन महिला ने बैंक जाकर आरटीजीएस के माध्यम से 31 लाख रुपए भेज दिए। इसी तरह साइबर ठग ने 20 लाख रुपए भी मांग लिए। आगे महिला ने 4 लाख और 50 हजार जैसी रकम भी भेजते गई। महिला ने 58 लाख का ट्रांजैक्शन 4 दिनों में किया। पैसे वसूलने के बाद ठग ने महिला को यह बात अपनी बेटी को बताने के लिए कहा। बेटी को बताने के बाद महिला कोे एहसास हुआ कि वो साइबर ठगी का शिकार हो गयी है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।