गरबा में अंडा फेंकने पर बवाल,मोहसिन पर मामला दर्ज - rashtrmat.com

गरबा में अंडा फेंकने पर बवाल,मोहसिन पर मामला दर्ज

राष्ट्रमत न्यूज,मुंबई(ब्यूरो)। मीरा रोड की जेपी नार्थ गार्डनर सिटी सोसायटी में गरबा कार्यक्रम के दौरान अंडा फेंके जाने से विवाद हो गया।आरोप एस्टेला बिल्डिंग निवासी मोहसिन खान पर लगा है। काशिमिरा पुलिस ने मामला दर्ज किया है, लेकिन अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई। मोहसिन ने आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि मामले को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है। पहली बड़ी घटना मुंबई से सटे काशी गांव की है, जहां गरबा कर रहे लोगों पर अंडे फेंके जाने की घटना से माहौल गरमा गया। स्थानीय लोगों ने इसे धार्मिक भावना को आहत करने वाला बताया है। मामले की जांच काशीमीरा पुलिस कर रही है।

जिहादी मानसिकता वाले लोग

महाराष्ट्र के ठाणे की मीरा रोड स्थित जेपी नॉर्थ गार्डन सिटी हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में गरबा पांडाल में अंडा फेंका गया था। इस मामले की मंत्री नीतेश राणे ने निंदा की। राणे ने कहा कि जिहादी मानसिकता वाले लोग बख्शे नहीं जाएंगे।घटना 30 सितंबर की रात 10:30 से 11 बजे के बीच की है। काशीगांव के इस कॉम्प्लेक्स में 16वीं मंजिल से किसी ने अंडा फेंका। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 300 के तहत मामला दर्ज किया। यह धारा धार्मिक समारोह में बाधा डालने के लिए है।

स्थानीय पुलिस पर भी आरोप

शनिवार रात कॉम्प्लेक्स पहुंचे राणे ने कहा कि वे सरकार के प्रतिनिधि के रूप में संदेश दे रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह पाकिस्तान नहीं है। ऐसे लोगों के साथ सख्ती से पेश आया जाएगा। राणे ने स्थानीय पुलिस पर भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पुलिस ऐसी घटनाओं को नजरअंदाज कर रही है।

युवाओं के बीच झगड़ा

वहीं भायंदर पश्चिम के गरबा पंडाल में युवाओं के बीच झगड़ा हो गया, जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया और पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। इसकी जांच भयंदर पुलिस कर रही है। नेस्को गोरेगांव में बड़े पैमाने पर आयोजित गरबा में मोबाइल चोरी और हंगामे की शिकायतें दर्ज की गई। कई लोगों के फोन गायब होने की खबरें आई। एक गरबा पंडाल में उस समय हड़कंप मच गया जब वहां एक दूसरे समुदाय का युवक नाम बदलकर घुसने लगा। पर, कुछ लोगों की सतर्कता के कारण वह पकड़ा गया। पंडाल में उपस्थित भक्तों ने उससे दंड बैठक लगवाई।
इन घटनाओं के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या ये महज संयोग है या फिर किसी सुनियोजित षड्यंत्र का हिस्सा? आयोजकों और स्थानीय लोगों का मानना है कि त्योहार की शांति और सामूहिकता बिगाड़ने की कोशिश की जा रही थीं। फिलहाल पुलिस ने सभी मामलों में जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, जांच के बाद ही पता पता चलेगा कि यह घटनाएं संयोग हैं या षडयंत्र।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *