राष्ट्रमत न्यूज,नई दिल्ली(ब्यूरो) । चुनाव आयोग ने मंगलवार को मध्य प्रदेश की SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की, जिसमें से 42.74 लाख नाम हटाए गए हैं। इसमें 19.19 लाख पुरुष, 23.64 लाख महिलाएं हैं। लिस्ट में 8.46 लाख मृत, 8.42 लाख अनुपस्थित, 22.78 लाख शिफ्ट और 2.76 लाख डुप्लीकेट पाए गए।छत्तीसगढ़ में 6.42 लाख मतदाताओं की मौत हो चुकी है। 19.13 लाख दूसरी जगह शिफ्ट हुए और 1.79 लाख डुप्लीकेट पाए गए।इसके अलावा छत्तीसगढ़ में 27.34 लाख नाम लिस्ट में से हटाए गए हैं।

तमिलनाडु से 97 लाख नाम कटे
केरल में 24.08 लाख और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में, 3.10 लाख वोटर्स में से 64 हजार वोटर्स के नाम ड्राफ्ट रोल में से हटाए गए हैं। केरल विधानसभा की सभी 140 सीटों पर 2026 में चुनाव होना है।इससे पहले चुनाव आयोग ने 7 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की थी, जिसमें अलग-अलग कारणों से 2.70 करोड़ से ज्यादा नाम हटाए गए। सबसे ज्यादा नाम तमिलनाडु से 97 लाख नाम कटे थे।
- पश्चिम बंगाल- यहां 58 लाख 20 हजार 898 वोटरों के नाम हटाए गए। इनमें 24 लाख 16 हजार 852 नाम मृत वोटरों के हैं। 19 लाख 88 हजार 76 वोटर ऐसे हैं, जो दूसरे जगह शिफ्ट हो गए हैं। 12 लाख 20 हजार 38 वोटर लापता, 1 लाख 38 हजार 328 डुप्लीकेट या फर्जी और 57 हजार 604 नाम अन्य कारणों से हटाए गए।
- राजस्थान- SIR की ड्राफ्ट लिस्ट में 41.85 लाख वोटर्स के नाम काटे गए हैं। ड्राफ्ट लिस्ट के साथ एब्सेंट, शिफ्टेड, डेड और ऑलरेडी एनरोल्ड लिस्ट दी गई है।

- तमिलनाडु- यहां पब्लिश हुए ड्राफ्ट रोल में से 97 लाख से ज्यादा नाम काटे गए हैं। SIR से पहले राज्य में वोटर्स की संख्या 6.41 करोड़ थी। अब घटकर 5.43 करोड़ हो गई है। राज्य में अब 2.66 करोड़ पुरुष, 2.77 करोड़ महिलाएं और 7,191 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।
- गुजरात- राज्य में नई SIR लिस्ट में 73.73 लाख से ज्यादा वोटर्स के नाम कम हुए हैं। राज्य में पहले 5.08 करोड़ से ज्यादा वोटर्स रजिस्टर्ड थे। अब घटकर 4.34 करोड़ रह गए हैं।