डिप्टी CM के रीवा में एक सप्ताह में चौथी दफा नशीली सिरप की 16 पेटी जब्त - rashtrmat.com

डिप्टी CM के रीवा में एक सप्ताह में चौथी दफा नशीली सिरप की 16 पेटी जब्त

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला के शहर रीवा में पुलिस ने एक सप्ताह में चौथी दाफा नशीली सिरप का जखीरा जब्त किया।यानी एक सप्ताह में 18 लाख रुपए की नशीली सिरप सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा।साथ ही नशीली सिरप केा लाने के लिए इस्तेमाल की गयी स्कोडा कार भी जब्त की। तीनों आरोपी लंबे समय से नशीली सिरप की तस्करी कर रहे थे। तस्कर शहर में नशे की बड़ी खेप लेकर डिलीवरी देने के लिए आए हुए थे।


शहर में घुसने से पहले पकड़े गए
समान पुलिस के मुताबिक आरोपी नशीली सिरप की बड़ी खेप लेकर डिलीवरी देने के लिए आए हुए थे।मुखबिर से सूचना के आधार पर समान पुलिस ने तस्करों के शहर में प्रवेश करने से पहले ही नशीली सिरप सहित जिउला के पास उन्हें दबोच लिया।


कार की घेराबंदी की गयी
एडिशनल एसपी आरती सिंह ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के बाद समान थाने की पुलिस ने जिउला मोड़ के पास एक कार को घेराबंदी कर पकड़ा है। मौके पर कार की ली गई तलाशी में नशीली सिरप की 1920 शीशियां मिली हैं। जिनकी बाजार कीमत 8 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।पुलिस ने चाकघाट निवासी सुशील कुमार मांझी,इटोरा निवासी आनंद विश्वकर्मा और बनारस निवासी कृष्णम सिंह गहरवार को गिरफ्तार किया और स्कोडा कार को भी जब्त किया।