राष्ट्रमत न्यूज,कटंगी(ब्यूरो)। नगर एवं तहसील में प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करने के मकसद से द आर्ट फेस्टिवल कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में समिति के नियमानुसार 10 वर्ष से 25 तक के प्रतिभागियों को ही शामिल किया गया। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक कटंगी के स्थानीय लान में किया गया। कार्यक्रम में लगभग 90 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिनमें डांस, सिंगिंग, इंस्ट्रूमेंट प्लेइंग और ड्राइंग की चार मुख्य विधाओं में बच्चों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।
डांस में प्रथम रही सम्प्रिता
नगर के सम्मानीय हस्तियों ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। डांस श्रेणी में प्रथम पुरस्कार सम्प्रिता घोड़ेश्वर को द्वितीय पुरस्कार,अरना गुप्ता एवं तृतीय पुरस्कार जानू एंड ग्रुप को प्रदान किया गया। सिंगिंग श्रेणी में प्रथम पुरस्कार नवीन डहेरिया को द्वितीय पुरस्कार रिया पटले एवं तृतीय पुरस्कार आयुष रहांगडाले को मिला। इंस्ट्रूमेंट प्लेइंग का प्रथम पुरस्कार दिव्यम नेवारे को द्वितीय पुरस्कार अनहद सोनी को एवं तृतीय पुरस्कार हर्ष हिरकने को दिया गया। अंत में ड्राइंग श्रेणी में प्रथम स्थान संध्या नेटी, द्वितीय हर्ष कोशरे एवं तृतीय स्थान के लिए दयनीत हनवट को पुरस्कृत किया गया। कटंगी के बच्चों की कला को एक बड़ा मंच प्रदान करना और उन्हें प्रोत्साहित करना ही कार्यक्रम में मुख्य उद्ेश्य था।