मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने सोमवार दोपहर तीसरी लिस्ट जारी की। इसमें 25 उम्मीदवारों के नाम हैं। पार्टी अब तक तीन लिस्ट जारी कर चुकी है। इसमें कुल 146 प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है। महायुति में अब तक 256 नाम की घोषणा हो चुकी है।
बीजेपी 3 निर्दलीय को टिकट दिया
मुंबई में 16 विधायकों में से 14 को दोबारा टिकट दिया। 2019 में भाजपा का समर्थन करने वाले 3 निर्दलीय विधायकों को भी टिकट मिला है। डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस नागपुर दक्षिण पश्चिम से महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले कामठी से लड़ेंगे।
अब सिर्फ 32 सीट बची
महायुति में अब तक 256 नाम की घोषणा हो चुकी है। शिवसेना शिंदे गुट की दो लिस्ट में 65 उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। अजित गुट की दो लिस्ट में 45 नामों का ऐलान हो चुका है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की कुल 288 सीटों पर महायुति ने 256 कैंडिडेट उतार दिए हैं।बीजेपी ने तीसरी लिस्ट के साथ नांदेड़ लोकसभा उपचुनाव के लिए भी प्रत्याशी घोषित किया है। यहां से ् संतुक मारोतराव हंबर्डे को टिकट दिया है। वहीं कांग्रेस पहले ही रविंद्र चव्हाण के नाम का ऐलान कर चुकी है।
रविंद्र पूर्व कांग्रेस सांसद वसंतराव चव्हाण के बेटे हैं। नांदेड़ सीट वसंतराव के निधन से खाली हुई थी। वसंतराव ने 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा के गोविंदराव चिखलीकर को 59 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था।
बीजेपी की तीसरी लिस्ट 25 नाम
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 26 अक्टूबर की शाम अपनी दूसरी लिस्ट जारी की थी। इसमें 22 उम्मीदवारों के नाम हैं। पार्टी की दूसरी लिस्ट में केवल एक महिला उम्मीदवार है। नासिक मध्य से पार्टी ने देवयानी सुहास फरांदे को टिकट दिया है। दूसरी लिस्ट एसटी की 3 और एससी की 2 सीटें हैं।