पटना। मुख्य मंत्री नीतीश कुमार ने कहा अब बहुत हो गया। एडीए को छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे। इसलिए कि जब पार्टी बनाए थे तो साथ ही थे। दो बार इधर उधर चले गए,लेकिन अब कभी ऐसा नही होगा कि एनडीए का साथ छोड़ेंगे। जितना गड़बड़ करना था कर चुके।
नीतिश बाबू आरजेडी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो लोग जरा सा गड़बड़ नहीं करता है। बहुत गड़बड़ करते हैं। अब जब उनका साथ छोड़कर एनडीए में आ गए हैं तो कहीं नहीं जाएंगे। जो लोग कयास लगा रहे हैं कि नीतिश ज्यादा दिनों तक एनडीए के साथ नहीं रहेंगे,वो कयास लगाते रहेंगे। मुख्यमंत्री शनिवार को पटना में पशुपालन विभाग के कार्यक्रम में यह बात कही।
अभिनंदन स्वीकारा
ज्ञान भवन में पशुपालन विभाग की ओर से मत्स्य पालन में ड्रोन के इस्तेमाल को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा भी शामिल हुए। सीएम ने इस दौरान ललन सिंह और विजय सिन्हा के कंधे पर हाथ भी रखा। कार्यक्रम में मौजूद लोगों का अभिनंदन स्वीकार किया।
मछली पालन में बिहार आत्मनिर्भर. सीएम
मुख्य मंत्री नीतिश ने कहा कि राज्य में सन् 2005 के पहले मछली पालन का धंधा बेहद खराब था। यहां कुछ नहीं था। बिहार में दूसरे राज्यों से मछली आती थी। सरकार में आने के बाद अन्य कामों के साथ इस ओर भी ध्यान दिया और काम शुरू हुआ।2005 में बिहार में मछली का उत्पादन 2 लाख 88 मैट्रिक टन था। आज 8 लाख मैट्रिक टन से अधिक है। बिहार आत्मनिर्भर हो गया है। मछली दूसरे राज्यों में भेजा जा रहा है। केंद्र सरकार सहयोग कर रही है। केंद्र सरकार ने 2022 से आज तक 80 हजार करोड़ रुपए बिहार को दिए हैं। बिहार में कृषि रोड मैप पर काम हो रहा है।