नई दिल्ली /मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर शिवसेना उद्दव गुट ने 15 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट शनिवार सुबह जारी कर दी है। इसमें शिवडी विधानसभा से अनिल चैधरी को उम्मीदवार बनाया गया है। मुंबई की पूर्व मेयर श्रद्धा जाधव को वडाला विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के आठ बार के विधायक कालिदास कोलंबकर के खिलाफ मैदान में उतारा गया है। कोलंबकर पहले शिवसेना और कांग्रेस में रह चुके हैं। धुले शहर से शिवसेना यूबीटी ने पूर्व बीजेपी विधायक अनिल गोटे को मैदान में उतारा है। जो हाल ही में लोक संग्राम पार्टी से आए हैं।
आदित्य ठाकरे वरली से लड़ेंगे
उद्धव के बेटे आदित्य ठाकरे को वरली से प्रत्याशी बनाया गया था। कोपरी पाचपखाडी से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सामने केदार दिघे को टिकट दिया गया। कल्याण ईस्ट विधानसभा सीट पर भी मुकाबला देखने लायक होगा। उल्हासनगर नगर निगम के पूर्व उप महापौर धनंजय बोडारे को बीजेपी की सुलभा गायकवाड़ के खिलाफ मैदान में उतारा गया हैए जो जेल में बंद विधायक गणपत गायकवाड़ की पत्नी हैं।
पांच और प्रत्याशी घोषित होंगे
शिंदे की बगावत के समय अनिल चैधरी ने ठाकरे परिवार का साथ दिया था। इसलिए पार्टी ने उन्हें ही टिकट दिया है। तीन दिन पहले 23 अक्टूबर को जारी की लिस्ट में पार्टी ने 65 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। उद्धव गुट को अभी 5 और सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान करना है।महाराष्ट्र की 288 सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग होनी है। नामांकन की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर है। अब तक 173 कैंडिडेट का ही ऐलान किया है।
आज कांग्रेस प्रत्याशी घोषित करेगी
महाराष्ट्र चुनाव के लिए कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की पूरी सूची आज शाम तक जारी करेगी। साथ ही महाविकास अघाड़ी में सीट बंटवारे को लेकर भी आज शाम तक अंतिम सहमति बन जाएगी। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रभारी रमेश चेन्निथला ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी थी। इसके बाद 24 अक्टूबर की रात कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट जारी की थी। इसमें 48 उम्मीदवारों के नाम थे। पार्टी ने अपनी पहली सूची में 25 मौजूदा विधायकों को बरकरार रखा था। पार्टी ने नागपुर दक्षिण पश्चिम से डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ प्रफुल गुडधे को उतारा है।
फिर सपा 25 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र प्रमुख अबू आजमी ने महाविकास अधाड़ी से पांच सीटों की मांग की है। आजमी ने कहा कि चुनाव से पहले ही सीटों का बंटवारा हो जाना चाहिए था। अंदरूनी मतभेद होना ठीक नहीं है। सपा भी गठबंधन में है लेकिन सीटों पर कोई चर्चा नहीं हुई है। महाविकास अघाड़ी को सीटें मुझे देनी चाहिए। शरद पवार जी ने शनिवार दोपहर तक इंतजार करने के लिए कहा है। मैं इंतजार करूंगा लेकिन अगर वे हमें शामिल नहीं करते हैं तो हम 25 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।