
Yoga day in all tourist place and panchayat
राष्ट्रमत न्यूज, रीवा । विश्व भर को भारत ने योग का उपहार दिया है। देश में प्राचीन काल से शरीर और मन को स्वस्थ रखने के लिए योगाभ्यास तथा प्राणायाम करने की परपंरा रही है। आगामी 21 जून को विश्व योग दिवस जिले के सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में मनाया जाएगा। कलेक्ट्रेट के बाणसागर सभागार में आयोजित बैठक में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने योग दिवस के तैयारियों की समीक्षा की।
विश्व योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित
कलेक्टर ने कहा कि विश्व योग दिवस हम सबको तन और मन को स्वस्थ रहने का संदेश देता है। जिले के सभी नगरीय निकायों और सभी ग्राम पंचायतों में 21 जून को विश्व योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित करें। जिला स्तरीय कार्यक्रम शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मार्तण्ड क्रमांक एक के परिसर में सुबह 6 बजे 8 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। समारोह के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल होंगे। समारोह में योग दिवस पर प्रधानमंत्री जी और
मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन के सजीव प्रसारण की सभी स्थलों में व्यवस्था सुनिश्चित करें। वर्षा को ध्यान में रखकर
योग दिवस के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं करें। विश्व योग दिवस पर जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों, पर्यटन स्थलों
तथा नगर के प्रमुख पार्कों में भी योगाभ्यास कराएं।