
Woman suddenly got up from arthi
चेन्नई। तमिलनाडु के त्रिची में एक 65 साल की वृद्ध महिला की बीमारी से मौत हो गई थी। महिला की मौत के बाद उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट लेकर पहुंचे। महिला के शव को इससे पहले कि चिता में रखते उसके शरीर में हलचल होने लगी। यह देख सभी डर गए। सभी अर्थी से दूर जा खड़े हुए। तभी महिला उठ खड़ी हुई। यह देख लोग हैरान रह गए। वहीं महिला को जिंदा देख उसके परिवार के लोग प्रसन्न हो गए।
अचानक तबीयत बिगड़ी
ऐसा अजूबा मनाप्पराई के मारुंगापुरी स्थित करुमलाई सुरंगमपट्टी गांव का है। यहां पम्पैयान 72 और उनकी पत्नी चिन्नाम्मल 65 वर्षीय रहते हैं। परिवार के बाकी सदस्य भी उनके घर के आस पास ही रहते हैं। 16 नवंबर को दोपहर का खाना खाते ही चिन्नामल की तबीयत अचानक से बिगड़ने लगी। यह देख पति पम्पैयान घबरा गए।उन्होंने परिवार के बाकी सदस्यों की मदद से चिन्नामल को अस्पताल पहुंचाया।
अर्थी से उठ गयी महिला
अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही महिला की तबीयत बिगड़ गई और उसके शरीर में हलचल होना बंद हो गया।परिवार वाले यह देख घबरा गए। उन्होंने नब्ज चेक की पाया कि नब्ज नहीं चल रही है। महिला सांस भी नहीं ले रही थी।परिजनों ने सोचा कि महिला की मौत हो गई है इसलिए वो वापस महिला को घर ले आए। यहां महिला के अंतिम संस्कार की तैयारी की गई। घर के लोगों ने बाल मुंडवा, पंडित को बुलाकर सारे रस्म क्रियाएं पूरी कीं। फिर अर्थी को सजाया गया उसके बाद महिला का अंतिम संस्कार करने शव को एम मेट्टुपट्टी के श्मशान घाट पर ले गए। इस दौरान महिला के कई रिश्तेतार और गांव वाले भी मौजूद थे। चिता पर लकड़ियां रखी गईं। जैसे ही परिजन महिला के शव को चिता पर रखने के लिए उठाने लगे तो पाया कि डेड बाडी हिलने लगी है। लोग अर्थी को छोड़ कर दूर हो गए। महिला अर्थी से उठ गयी। उसे जीवित देख कर परिवार में खुशियों की लहर दौड़ पड़ी।