
मुंबई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा मैं उद्धव ठाकरे से एक सवाल पूछना चाहता हूं क्या कभी कांग्रेस नेता राहुल गांधी वीर सावरकर के लिए भी दो अच्छे शब्द बोलेंगे। क्या कांग्रेस का कोई नेता बाल साहब ठाकरे के सम्मान में दो वाक्य बोल सकता है। महाराष्ट्र की जनता जान ले उद्धव ठाकरे उनके साथ बैठे हैं, जो कश्मीर में 370 हटाने का विरोध कर रहे हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि उद्धव सावरकर को अपशब्द कहने वालों के साथ बैठे हैं। वो सत्ता के लिए सावरकर के विरोधियों के साथ हैं। उद्धव राम मंदिर का विरोध करने वालों के साथ बैठे हैं।वो वक्फ बोर्ड सुधार का विरोध करने वाले के साथ बैठे हैं।
सत्ता के लालच में तुष्टिकरण
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आगे कहा कि भाजपा के संकल्प पत्थर की लकीर होते हैं। केंद्र हो या राज्य जब हमारी सरकार बनती है तो हम हमारे संकल्पों को सिद्ध करते हैं। शरद पवार जो वादे करते हैं वह हकीकत कई किलोमीटर दूर है।अघाड़ी की सारी योजनाएं सत्ता के लालच में तुष्टिकरण की हैं। विचारधाराओं का अपमान करने वाली हैं और महाराष्ट्र की संस्कृति से छल करने वाली हैं। पीएम मोदी ने भी कहा था कि महायुती का घोषणापत्र मतलब है महिलाओं का विकास। युवाओं का सशक्तिकरण और रोजगार का निर्माण। महायुती सरकार महाराष्ट्र को डबल स्पीड से आगे बढ़ाएगी। हमारा संविधान धर्म के आधार पर नहीं है।हालांकि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले आरक्षण का वादा किया था और लोगों को इस मुद्दे पर संज्ञान लेना चाहिए।