
Wife stoped from watching porn movie,angry husband murdered
राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। पुष्पा पटेल की उसके पति अशोक पटेल ने इसलिए हत्या कर दी कि उसने उसे मोबाइल पर पोर्न फिल्म देखने से मना किया।उसने कई बार मना किया। बार बार मना करने पर गुस्से में अशोक पटेल ने पुष्पा पटेल का कंबल से मुंह दबा कर हत्या कर दिया। पुलिस को गुमराह किया कि चोरों ने लाखों का सामान चोरी करके ले गए और रात में पत्नी की हत्या भी कर दिये। खुद को घर से बाहर होना बताया। सांप काट लेने की वजह से झाड़ फूंक कराने चला गया था। पुलिस को अशोक पटेल की कहानी पर शक हुआ। लेकिन एक नौ साल के बच्चे ने सारा राज खोल दिया।
पोर्न फिल्म देखने पर विवाद
मामला रीवा के मनगवां ग्राम के सधिनी का है। 28 जून की रात पुष्पा और अशोक पटेल के बीच पोर्न फिल्म देखने को लेकर विवाद हुआ। अशोक पटेल ने नाराज होकर पहले पत्नी की पिटाई किया। उसके बाद भी पुष्पा ने पोर्न देखने से रोकी तो नाराज होकर अशोक पटेल ने कंबल से पुष्पा का मुंह दाब कर उसकी हत्या कर दिया।
गुमराह किया पुलिस को
एडिशनल एसपी आरती सिंह ने बताया कि पुष्पा पटेल 28 का शव 29 जून की सुबह ग्राम सथिनी स्थित उसके घर में मिला था। पति अशोक पटेल 30 ने पुलिस को बताया कि रात में चोर घर में घुसे और लाखों का सामान चुराने के साथ पत्नी की हत्या कर फरार हो गए। घटना स्थल की तस्वीर से ऐसा कुछ नहीं लगा कि चोरी हुई है। शक होने पर जांच का एंगल बदल दिया गया।
कड़ाई से पूछताछ की गयी
अशोक पटले से कड़ाई से पूछताछ की गयी। तब आरोपी ने बताया कि रात को दोनों चारपाई पर सो रहे थे। पत्नी ने उसे मोबाइल पर पोर्न फिल्म देखने से मना की। वो बार बार रोक रही थी।पोर्न फिल्म देखने की मेरी गंदी आदत है।उसके मेरे बीच विवाद हो गया। इसके बाद उसके साथ मारपीट किया। उसे खूब मारा। इसके बाद उसका मुंह कंबल से तब तक दबाए रखा,जब तक उसकी मौत नहीं हो गयी।इसके बाद हत्या की घटना को चोरी का रूप देने के लिए कमरे में रखी आलमारी के सामान को बिखेर दिया।
ऐसे खुला हत्या का राज
आरोपी शुरू से पुलिस को गुमराह करने कहानी पर कहानी बनाता रहा है। मैं घर पर नहीं था। मुझे सांप ने काट लिया था। उसी का इलाज और झाड़ फूंक कराने बाहर गया हुआ था। आरोपी ने अपने पैर में सांप ने काटा जैसा निशान भी बना लिया था। आठ साल के बच्चे ने पुलिस को बताया कि घटना की रात माता पिता के बीच झगड़ा हुआ था। उसने सारी बात बता दिया। इस पर आरोपी को अपना गुनाह कुबूल करना पड़ा। आरोपी के खिलाफ धारा 103 (1)बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।