
wife cuts her husbands privatr part by giving drugs
राष्ट्रमत न्यूज,अमेठी। अमेठी जनपद में जगदीशपुर क्षेत्र के कचनाव गांव में नाजनीन ने अपने पति अंसार अहमद से इस बात पर नराज हो कर उसका प्राइवेट पार्ट नशीला पदार्थ खिलाकर काट दिया कि वो अपनी पहली पत्नी को तलाक नहीं दे रहा था। जबकि असंार अहमद ने नाजनीन से निकाह पहली पत्नी के कहने पर किया। घटना के समय अंसार की पहली बीवी घर पर नहीं थी। वो मायके गयी हुई थी। इस घटना ने सबको हैरान कर दिया है। पुलिस ने नाजनीन को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अंसार अस्पताल में भर्ती है।
पुलिस ने हिरासत में लिया
गंभीर रूप से घायल अंसार को जगदीशपुर ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जहां से उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे एम्स रायबरेली रेफर कर दिया गया। घटना के बाद फरार नाजनीन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पूछताछ शुरू कर दी है।उधर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
मामला यह है
जानकरी के मुताबिक अंसार अहमद ने 14 साल पहले सबीतुल से शादी की थी। लेकिन बच्चा न होने के कारण पहली पत्नी के कहने पर इस साल मार्च में नाजनीन से दूसरी शादी की। नाजनीन पहली पत्नी को तलाक देने के लिए दबाव डाल रही थी, जिसका अंसार ने विरोध किया।देर रात विवाद बढ़ने पर नाजनीन ने नशीला पदार्थ खिलाकर अंसार पर हमला किया।बेहोशी की हालत में अंसार के प्राइवेट पार्ट को काटने के बाद वह फरार हो गई। परिजनों ने उसका पीछा किया लेकिन वह पकड़ में नहीं आई। घटना के वक्त पहली पत्नी अपने मायके में ही थी।
पुलिस कार्रवाई शुरू
जगदीशपुर थाना प्रभारी राघवेंद्र यादव ने बताया कि नाजनीन को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। अंसार का परिवार संयुक्त है, लेकिन अलग.अलग रहता है। अंसार विदेश में काम करता है।पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। नाजनीन हारीमऊ गांव की रहने वाली है। जो कचनाव से 60 किलोमीटर दूर है।
दूसरी वजह की आशंका
उधर दूसरी पत्नी द्वारा पति के साथ इस तरह की हरकत से पूरा इलाका हैरान है।किसी को भी यकीं नहीं हो रहा है कि नाजनीन इस तरह की हरकत कर सकती है।वहीं इस मामले में कुछ और भी वजह होने की आशंका जताई जा रही है।