
Why not investigate jhitam scandal even after suprem court order
राष्ट्रमत न्यूज,रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि सरकार से सवाल तो किया ही जाएगा। सुप्रीम कोर्ट की अनुमति के बाद भी सरकार झीरम कांड मामले की एसआईटी से जांच क्यों नहीं करा रही है? वजह बतानी चाहिए।ऑपरेशन सिंन्दूर के बाद भी आज तक वो पांच आतंकी नहीं पकड़े गए जिन्होंने निर्दोष लोगों की हत्या किये थे। पहलगाम घटना में हमारे 26 लोगों की हत्या कर दी गयी। परिवार आज तक नहीं उबर पाया है।पूर्व मुख्यमंत्री आज दिल्ली दौरे पर है। वे राहुल गांधी से आज बैठक करेंगे। दिल्ली रवाना होने से पहले भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा की इस दौरान सरकार पर निशाना साधते हुए उक्त बात कही।
प्रधानमंत्री ने एक भी शब्द नहीं कहा
भूपेश बघेल ने कहा कि जब हमारी सेना के सामने पाकिस्तान की सेना को घुटने टेकने वाली थी ऐसे समय में अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने कैसे सीजफायर की घोषणा कर दी है। हमारी सरकार और प्रधानमंत्री ने एक भी शब्द नहीं कहा। यह सारे सवाल तो पूछे जाएंगे। प्रधानमंत्री जब यह कहते हैं कि हमारे सभी पायलट सुरक्षित हैं। तब एक प्रश्न और उठता है कि हमारे प्लेन का क्या हुआ। जो सवाल राहुल गांधी पूछ रहे हैं। हमारे फाइटर प्लेन का क्या हुआ है, इस बात का जवाब देना चाहिए।
उनपर कोई कार्रवाई नहीं हो रही
भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा के मंत्री और नेता सेना और सेना के अधिकारियों को खिलाफ कुछ भी कह रहे हैं। भाजपा के नेताओं पर कंट्रोल नहीं है। मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पूरे देश और सेना को मोदी जी के सामने नतमस्तक कर दिए हैं। सेना के अधिकारियों के खिलाफ अपमानजनक शब्द कहे जा रहे हैं। लेकिन उनपर कोई कार्रवाई नहीं हो रही।
कोर्ट ने कहा था कि बयान लिया जाए
झीरम कांड को लेकर पूर्व CM भूपेश बघेल ने कहा कि हमने SIT गठन किया, लेकिन NIA कोर्ट गई। हाईकोर्ट ने रोक लगाई थी। लेकिन बाद में सुप्रीम कोर्ट ने अनुमति दे दी। सुप्रीम कोर्ट से अनुमित मिलने के बाद भी बाद राज्य सरकार SIT से सरकार जांच क्यों नहीं करा रही? सरकार SIT गठन करके जांच क्यों नहीं कर रही है? गणपति और दूसरे नेता जिनसे NIA कोर्ट ने कहा था कि बयान लिया जाए लेकिन उनका बयान नहीं लिया गया। सवाल इसी बात का है।