
Break o two ig aoucemets of kejriwal
नई दिल्ली। दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर एक शख्स ने पानी फेंका। समर्थकों ने मौके पर ही आरोपी की पिटाई कर दी। दिल्ली पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम अशोक झा है और वह खानपुर डिपो में बस मार्शल के पद पर तैनात है। उसे हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।
भाजपा मेंबौखलाहट
सीएम आतिशी ने कहा कि दिल्ली का चुनाव तीसरी बार हारने की बौखलाहट भाजपा में दिख रही है। इसी वजह से वे ऐसी हरकत कर रहे हैं। इसका बदला दिल्ली की जनता लेगी और भाजपा को जीरो सीट देगी।वहीं, दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा नेता सभी राज्यों में रैलियां निकालते हैं, उन पर कभी हमला नहीं होता। केजरीवाल पर लगातार हमले हो रहे हैं। बीजेपी ने उन पर हमला किया है। कुछ दिन पहले नांगलोई और छतरपुर में भी ऐसी हरकत हुई थी।
शाह बताएं दिल्ली में अपराध कब कम होगा
अरविंद केजरीवाल ने घटना से पहले पंचशील पार्क में कहा- दिल्लीभर में वरिष्ठ नागरिक संकट में हैं। व्यापारियों को जबरन वसूली के कॉल आ रहे हैं। शहर में गोलीबारी हो रही है। दिल्ली में अपराध बेलगाम है। मैं अमित शाह से पूछना चाहता हूं – आप इसके खिलाफ कब कार्रवाई करेंगे? जब से वे गृह मंत्री बने हैं, दिल्ली में स्थिति बद से बदतर होती चली गई है।
केजरीवाल अक्टूबर से पदयात्रा पर
शराब नीति केस में 13 सितंबर को जेल से छूटने के बाद अरविंद केजरीवाल ने 17 सितंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद आतिशी ने 21 सितंबर को नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। अक्टूबर से केजरीवाल दिल्ली में पदयात्रा कर रहे हैं।