
Two hoarding establishments find 40000
राष्ट्रमत न्यूज,रीवा। शहर में नगर निगम का राजस्व अमला नियम विरूद्ध जो होर्डिग लगाए हुए थे, राजस्व अमले ने उसे हटाया। वैसे सिर्फ दो ही प्रतिष्ठानों पर जुर्माना लगाया। जिनमें हैं विष्णाु हार्ले और अथर्व ग्रीन। इन पर 40 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। इन प्रतिष्ठानों को पूर्व में नोटिस जारी किया गया था। लेकिन इन्होंने अपने र्होिर्डग नहीं हटाए। निगम अमला अन्य के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं किया।
समय देकर छोड़ दिया
नगर निगम के राजस्व अधिकारी ने कुछ प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। वो पहुंच वाले थे। उन्हें समय देकर छोड़ दिया गया। शहर में कई स्थानों में अवैध तरीके से होर्डिग लगाए गए हैं। अनुमति भी नहीं ली गयी है। शहर के व्यवसायिक क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थलों पर लगे अवैध बोर्ड और होर्डिंग को हटाया गया।
बिना अनुमति न लगाए
निगम आयुक्त ने शहर के व्यवसायियों से अपील किए कि मीडिया आउटडोर विज्ञापन नियम 2017 का पालन करें। बिना अनुमति के किसी भी प्रकार के विज्ञापन सामग्री सार्वजनिक स्थलों पर न लगाए। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों के उल्लंघन किए जाने वालों पर सख्त कार्यवाही सख्त की जाएगी।