
Two brothers also immersrd in the river to save mothers son
राष्ट्रमत न्यूज,मऊगंज। जिले के पैपखरा गांव के निहाई नदी में नहाने दो सगे भाई अमन तिवारी और अभय तिवारी के साथ उनके मामा का बेटा अभिषेक मिश्रा सुबह गये थे। तीनों नहाते नहाते नदी की गहराई वाले क्षेत्र में चले गए।अभिषेक नहाने के दौरान नदी की गहराई वाले क्षेत्र में चला गया। उसे बचाने अमन और अभय दोनों कोशिश किये। इस कोशिश में तीनों की जान चली गयी।
नदी में डूबने से मौत
आज सुबह करीब दस बजे अमन तिवारी 18 वर्ष,अभय तिवारी 17 वर्ष और अभिषेक 24 वर्ष गांव की निहाई नदी में नहाने गए थे। जहां तीनों की नदी में डूबने से मौत हो गयी। करीब दो घंटे बाद तीनों को नदी निकाला गया। तीनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डाॅक्टर ने को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से गांव में कोहराम मच गया।
पोस्टमार्टम हुआ
तीनों की नदी में डूबने पर गांव में हल्ला मचा। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। पुलिस भी मौके पर आई।कड़ी मशक्कत के बाद तीनों का शव नदी से निकाला गया। पोस्टमार्टम सिविल अस्प्ताल मऊगंज में हुआ।अभय के पिता पेश से रजिस्ट्री लेखक हैं।
अभिषेक बैंक में क्लर्क था
अभिषेक मिश्रा मऊगंज के दुगोली गांव का रहने वाला था। बड़ा भाई सत्य प्रकाश मिश्रा आईआईटी की तैयारी कर रहा है। सबसे बड़ी बहन है। अभिषेक एचडीएफसी बैंक की मऊगंज ब्रांच में क्लर्क था। शनिवार को ड्यूटी के बाद बुआ के घर पैपखार आया था।