
A young man assaultyed for asking for xre report
रीवा। डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला के गृह जिला रीवा में संजय गांधी अस्पताल में अमानक दवा से मरीजों को इलाज हो रहा है। इस संबंध में कई बार डाॅक्टरों ने आवाज उठाया मगर न तो स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने घ्यान दिया और न ही सरकार ने। उसका खामियाजा मरीज भुगत रहे हैं। संजय गांधी अस्पताल में पांच महिलाओं की डिलवरी हुई। उन्हें गलत इजेंक्शन या फिर अमानक इंजेेक्शन लगा देने की वजह से उनकी याददाश्त चली गयी है। कब महिलायें सामान्य होंगी डाॅक्टर भी नहीं जानते।
अमानक दवा से रीवा मेडिकल हब बनेगा
स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ला दावा करते हैं कि रीवा को मेडिकल हब बनाएंगे। सवाल यह है कि अमानक दवा से मरीजों को इलाज कराने से क्या रीवा मेडिकल हब बनेंगा। अमानक दवा का ठेका राजेन्द्र शुक्ला के करीबी को मिला है। सड़क बनाने वाले को सीटी स्केन की सप्लाई का ठेका दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग को बीमार करने का खेल चल रहा है और लोग ताली बजा रहे हैं। अभी तो केवल पांच महिलाएं ही अमानक इंजेक्शन की वजह से पागल हुई हैं,कल को अमानक दवा की वजह से साइड इफ्ेक्ट के शिकार लोग सामने आएंगे।
इलाज में लापरवाही
कृष्णा गुप्ता की बहन की डिलवरी संजय गांधी अस्पताल में शुक्रवार की रात हुआ। पांच और महिलाओं की भी डिलवरी हुई। कृष्णा के अनुसार जिन महिलाओं की डिलवरी हुई उन्हें गलत इंजेक्शन दे दिया गया या फिर एक्पायरी दवा दी गयी है। हो सकता है ओवर डोज की वजह से सभी महिलाएं पागलों की तरह हरकतें कर रही हैं। कुछ तो गलत हुआ है।
मरीज है कहां पता नहीं
आपरेशन के बाद पांच महिलाओं की तबीयत बिगड़ने के बाद से अचेत हो गयी हैं। दो महिलाओं की हालत नाजुक बनी हुई है। जबकि अस्पताल प्रशासन का दावा है कि अब सभी की हालत ठीक है। सच को क्यों छिपाया जा रहा है,यह राज की बात है। मरीजों को कहां शिफ्ट किया गया है, कोई भी बताने को तैयार नहीं है। कभी कहा जाता है कि आईसीयू में भर्ती हैं। तो कभी कहा जाता है कि गायनी वार्ड में मरीज भर्ती हैं। सब ठीक हैं।
इनकी भी सुनें
अस्पताल सुपरिंटेंडेंट डाॅ राहुल मिश्रा ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि व्यूपी बेकेनिक रिस्थैटिक इंजेक्शन की वजह से महिलाओं की याददास्त कमजोर हो गयी है। वैसे इस इनजेक्शन को अब किसी को नहीं लगाने को कहा गया है। महिलाओं को दवा रियेक्शन कर गयी है। आईसीयू में सभी को भर्ती कर दिया गया है। जल्द ठीेक हो जाएंगी।
संजय गांधी आकर पछता रहे़
पन्ना से पत्नी को लेकर आए शाहिद अली कहते हैं बहुत नाम सुना था संजय गांधी अस्पताल का। उम्मीद थी कि स्वास्थ्य मंत्री का गृह जिला है तो यहां इलाज बेहतर होता होगा। लेकिन आॅपरेशन के बाद पत्नी की हालत देखकर लगता है, यहां न आते तो ही अच्छा होता।पत्नी बच्चे को दूध नहीं पिला रही है। न ही किसी को पहचान पा रही है। गलत दवा ने पांच महिलाओं की जिन्दगी को नरक बना दिया। पता नहीं पत्नी ठीक होगी कि नहीं।
डाॅक्टर ने गलती मान ली मगर अब क्या
अंबुज गुप्ता अपनी पत्नी लक्ष्मी गुप्ता को 27 तारीख को भर्ती कराया था। आॅपरेशन के पहले तक सब ठीक था। उसके बाद उसे बाॅटल चढ़ाया गया और इंजेक्शन दिया गया। दवा देने के कुछ देर बाद उसकी याददाश्त चली गयी। जितनी महिलाओं को आपरेशन हुआ सबके साथ यही स्थिति है। परेशानी वाली बात है कि लक्ष्मी ठीक नहीं हुई तो हमारा क्या होगा। डाॅक्टर गलती अपनी मान लिये लेकिन इससे क्या लक्ष्मी ठीक हो जाएगी।
अमानक दवा का विरोध
संजय गांधी अस्पताल में अमानक दवाई की सप्लाई को लेकर कुछ डाॅक्टरों ने 22 फरवरी को विरोध किया था। डाॅक्टर पुष्पेन्द्र शुक्ला कहते हैं,अस्प्ताल में बहुत दिनों से अमानक दवा से मरीजों का इलाज चल रहा है। इसका विरोध भी किया गया है। ऐसी दवा सप्लाई न की जाए। मरीजों की जिन्दगी से खिलवाड़ किसी तरह से उचित नहीं है। डाॅक्टरों ने काली पट्टी बांधकर सांकेतिक प्रदर्शन भी किया था। लेकिन इस ओर न स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने ध्यान दिया और न ही सरकार ने।
स्वास्थ्य मंत्री इस्तीफा दें
स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ला दावा करते है कि रीवा को मेडिकल हब बनाएंगे। इस दिशा में काम किया जा रहा हैं। जिसके गृह जिला रीवा में सबसे बड़े अस्पातल में अमानक दवा से मरीजों का इलाज चल रहा है,और वो उस पर रोक लगाने की बजाए सप्लाई करने वाले के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। जाहिर सी बात है कि सरकार भी मरीजों के साथ खिलवाड़ कर रही है। यह बड़ी दुख की बात है कि मरीजों को अमानक दवा दी जा रही है। जाहिर सी बात है कि ऊपर लेबल पर अमानक दवा की सप्लाई में भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है। पांच महिलाओं की याददाश्त का मामला सामने आया है। न जाने कितने लोग अमानक दवा की वजह से बाद में साइड इफ्ेक्ट के शिकार होगें। कायदे से डिप्टी सी.एम. और स्वास्थ्य मंत्री इसकी जवाबदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दें।
इंजीनियर राजेन्द्र शर्मा,जिला कांग्रेस अध्यक्ष रीवा
पैसा कमाने की हवस कब जाएगी
पैसा कमाने की हवस बीजेपी सरकार के मंत्रियों की नहीं जाएगी। रीवा वाले पहले बीजेपी को वोट देते हैं, फिर अपना माथा पीटते हैं। अमानक दवा की सप्लाई का ठेका राजेन्द्र शुक्ला अपने करीबी को दिलाए हैं। खुले मन से मरीजों की जिन्दगी के साथ स्वास्थ्य मंत्री खिलवाड़ कर रहे हैं। रीवा की जनता को सड़कों पर आकर इनसे सवाल करना चाहिए कि अमानक दवा की सप्लाई कभी संजय गांधी अस्पताल में हुई नहीं,अब क्यों हो रही है। इनसे इस्तीफा की मांग जनता को करना चाहिए।
अभय मिश्रा, विधायक सेमरिया विधान सभा