
Traffic will start from tomorrow over bridge from tomorrow
राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)।सरेखा रेलवे ओवरब्रिज पर सोमवार शाम से आंशिक रूप से आम लोग यातायात कर सकते हैं।बैहर रोड बायपास और कोसमी मार्ग के दो लेग पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। हनुमान चैक की ओर जाने वाले तीसरे लेग पर बेरिंग कोट सहित अन्य काम होना अभी शेष है। इस वजह से हनुमाना चैक वाला मार्ग बंद रहेगा। सेतु संभाग के एसडीओ अर्जुनसिंह सनोडिया के अनुसार प्रशासन ने अक्टूबर तक ओवरब्रिज के सभी लेग पर यातायात शुरू करने का लक्ष्य रखा है। 38.67 करोड़ की लागत से बन रहा यह वाय आकार का ओवरब्रिज 989.44 मीटर लंबा और 7.30 मीटर ऊंचा है।
बिजली का काम अभी बाकी
रेल पटरी पर ओवरब्रिज का निर्माण रेलवे विभाग ने किया है। बैहर रोड, गोंदिया रोड और बालाघाट की तरफ का निर्माण कार्य सेतु संभाग कर रहा है। मई 2023 में शुरू हुए इस प्रोजेक्ट की मूल समय-सीमा मई 2025 थी। अब इसे अक्टूबर 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।बिजली व्यवस्था का काम अभी बाकी है। साढ़े तीन करोड़ के इस कार्य में अब तक केवल केबल बिछाई गई है। पोल लगाने का काम शेष है। ओवरब्रिज पर यातायात शुरू होने के बाद सर्विस रोड का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।