
Threatened to bomb air india aircraft emergancy landing in thailand

इससे पहले लंदन जा रहा एअर इंडिया के एक विमान को तीन घंटे तक हवा में रहने के बाद वापस मुंबई में लैंड कराया गया है। समाचार एजेंसी पीटीआई मे फ्लाइटरडार24 के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि यह फ्लाइट मुंबई से लंदन जा रही थी, जिसने सुबह 5.39 बजे उड़ान भरी थी।एअर इंडिया ने एक बयान में कहा कि ईरान में स्थिति और उसके एअरस्पेस बंद होने के कारण कई विमानों का मार्ग या तो परिवर्तित किया जा रहा है या फिर विमानों को वापस मूल स्थान पर लैंड कराया जा रहा है।
विमान हादसे में 265 लोगों की मौत
गुरुवार को अहमदाबाद से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट हादसे की शिकार हो गई। टेक ऑफ के कुछ सेकेंड के बाद ही विमान बी जे अस्पाताल के हॉस्टल से जाकर टकरा गई। विमान में सवार 242 लोगों में से 241 लोगों की मौत हो गई। वहीं, हॉस्टल में मौजूद कई लोगों की भी मौत हो गई। ताजा जानकारी के मुताबिक, कुल 265 लोगों की जान चली गई।