
Thousand of people got solar energy though physical activities
बालाघाट। स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन पर मुलना स्टेडियम में रविवार का दिन बड़ा ही ऐतिहासिक दिन रहा। यहां सूर्य नमस्कार के लिए बड़ी संख्या में शहर के नागरिकों ने विद्यार्थियों के साथ सूर्य नमस्कार किया। युवा दिवस पर शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन के आव्हान पर शहर वासियों ने शारीरिक क्रियाओं से सूर्य ऊर्जा लिया। रेडियो के माध्यम से प्रसारित अनुदेशों पर सूर्य नमस्कार किया गया। रेडियों के माध्यम से 1893 में शिकागो में स्वामी विवेकानंद के ओजस्वी उद्बोधन का प्रसारण सुनाया गया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव ने प्रदेश को सम्बोधित किया। सूर्य नमस्कार में न सिर्फ विद्यार्थी बल्कि बड़ी संख्या में नगरवासी,जनप्रतिनिधी, जिला प्रशासन के तमाम अधिकारियों ने भी सूर्य नमस्कार किया। विद्यार्थियों और शहर वासियों के साथ सूर्य नमस्कार में शामिल हुई सांसद ने कहा पूरे देश में सामूहिक सूर्य नमस्कार से भिन्न, बालाघाट वासियों ने आज का दिन बड़ा ही अनोखा बना दिया है। जिला प्रशासन के इस प्रयास को बालाघाट के नागरिकों ने शामिल होकर अद्भुत बना दिया। उन्होंने नगर वासियों से आव्हान किया कि सूर्य नमस्कार को एक दिन नही बल्कि नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाए। इस दौरान पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने भी सम्बोधित किया।