
Thorn girl shefali died
राष्ट्रमत न्यूज,मुंबई। कांटा लगा गर्ल’ शेफाली जरीवाला का 42 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया। उनके अचानक यूं जाने से पति पराग त्यागी बुरी तरह टूट गए हैं। मां का भी रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। मुंबई में उन्होंने अपने घर पर शायद आखिरी सांस ली क्योंकि उन्हें मृत अवस्था में मुंबई के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया था। उनके शव के साथ तीन अन्य लोग भी पहुंचे थे। इस बीच पराग का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं कि पत्नी की मौत के वक्त एक्टर कहां और क्या कर रहे थे।
कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन
पत्रकार विक्की लालवानी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेफाली जरीवाला की जानकारी दी थी। ‘ईटाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस का कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हुआ है। जिससे हर कोई सदमे में है कि आखिर हो क्या रहा है। क्योंकि अभी 12 जून को करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर की भी मौत इसी वजह से हुई थी, जब वह पोलो खेल रहे थे और उन्होंने गलती से मधुमक्खी निगल ली थी। खैर।