
38 lakh people will get employment before election in bihar
पटना (ब्यूरो)। चुनाव से पहले इंडिया टुडे और सी वोटर ने बिहार का सर्वे किया है। सर्वे में नीतीश की जगह तेजस्वी बिहार की जनता की पहली पसंद हैं। इंडिया टुडे और सी वोटर का सर्वे बीजेपी हाई कमान की सोची समझी राजनीति का हिस्सा है कहें तो गलत नहीं होगा। बीजेपी इस बार नीतीश को किसी भी सूरत में सी.एम. नहीं बनाना चाहती। चुनाव से पहले यह सर्वे उसी का एक हिस्सा है। ताकि बीजेपी यह कह सके कि नीतीश चुनाव का चेहरा नहीं बना सकते। क्यों कि सर्वे के मुताबिक नीतीश की जमीन खिसक रही है। बीजेपी नीतीश की जेडीयू की आधी सीट हड़प लेने की फिराक में है। 243 सीट में बीजेपी ने तय किया है कि वो दो सौ सीट पर चुनाव लड़ेगी। वैसे एनडीए के पास 125 सीट है। वहीं 75 सीट आरजेडी के पास है।सर्वे की रिपोर्ट से ऐसा भी हो सकता है कि नीतीश चुनाव तक पाला बदल लें। चुनाव तक यदि सर्वे का टेªेड नहीं बदला तो तेजस्वी की सरकार बिहार में बनना तय है।
नीतीश की लोकप्रियता में भारी गिरावट
बिहार में इंडिया टुडे और सी वोटर्स ने एक सर्वे किया है। इस सर्वे में लोगों से पूछा गया कि वे किसे मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। सर्वे के नतीजे बताते हैं कि नीतीश कुमार की लोकप्रियता में भारी गिरावट आई है। तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे लोकप्रिय विकल्प बनकर उभर रहे हैं। प्रशांत किशोर और सम्राट चौधरी भी दौड़ में हैं। वहीं, चिराग पासवान की लोकप्रियता में भारी गिरावट देखी गई है। बिहार के आधे लोग मौजूदा सरकार से नाखुश हैं और बदलाव चाहते हैं।
तेजस्वी यादव सबसे आगे
दरअसल, इंडिया टुडे और सी वोटर्स ने बिहार के लोगों की राय जानी। उन्होंने पूछा कि वे किसे मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। यह सर्वेक्षण विधानसभा चुनाव से पहले किया गया। इसमें सीटों के बारे में नहीं पूछा गया। सिर्फ मुख्यमंत्री पद के लिए लोगों की पसंद जानी गई। नतीजे बताते हैं कि नीतीश कुमार की लोकप्रियता कम हो रही है। तेजस्वी यादव सबसे आगे हैं। प्रशांत किशोर और सम्राट चौधरी भी लोगों की पसंद बन रहे हैं। चिराग पासवान की लोकप्रियता में गिरावट आई है। कई लोग मौजूदा सरकार से नाखुश हैं और बदलाव चाहते हैं।
नीतीश को सीएम नहीं देखना चाहते लोग
नीतीश कुमार लगभग 20 साल से बिहार के मुख्यमंत्री हैं। लेकिन अब लोग उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में नहीं देखना चाहते। सर्वे के मुताबिक सिर्फ 18% लोग ही उन्हें मुख्यमंत्री पद पर देखना चाहते हैं। 82% लोग चाहते हैं कि कोई और मुख्यमंत्री बने। सी वोटर सर्वे में 58 फीसदी लोगों ने कहा कि नीतीश कुमार की विश्वसनीयता कम हुई है। 13% लोगों ने कहा कि उनकी विश्वसनीयता में कुछ कमी आई है। केवल 21% लोगों का मानना है कि उनकी विश्वसनीयता में कोई कमी नहीं आई है।
सर्वे में तेजस्वी यादव सबसे आगे
सर्वे में लोगों से पूछा गया कि वे किसे मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। 41% लोगों ने तेजस्वी यादव का नाम लिया। 15% लोगों ने प्रशांत किशोर को मुख्यमंत्री पद के लिए उपयुक्त बताया। प्रशांत किशोर जन सुराज के संस्थापक हैं। 8% लोगों ने सम्राट चौधरी का नाम लिया। सम्राट चौधरी BJP के नेता और वर्तमान में उपमुख्यमंत्री हैं। वहीं, चिराग पासवान की लोकप्रियता में भारी गिरावट आई है। अब सिर्फ 4% लोग ही उन्हें मुख्यमंत्री पद के लिए योग्य मानते हैं। चिराग पासवान LJP (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री हैं।
50 फीसदी NDA सरकार से नाखुश हैं
सर्वे के अनुसार 50% लोग मौजूदा NDA सरकार से नाखुश हैं और बदलाव चाहते हैं। 22% लोग नाखुश हैं लेकिन बदलाव नहीं चाहते। 25% लोग ना तो नाखुश हैं और ना ही बदलाव चाहते हैं। बता दें कि हाल ही में नीतीश कुमार ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। उन्होंने BJP के 7 नए मंत्रियों को शामिल किया है। इसके बाद BJP ने कहा है कि वे नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे। बिहार में विधानसभा चुनाव इसी साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले हैं।