
This time broom broke lotus in delhi
नई दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए 57.85 फीसदी लोगों ने इस बार वोट डाले हैं। सबसे ज्यादा नार्थ ईस्ट दिल्ली में 63.83 और सबसे कम साउथ ईस्ट में 53.77 फीसदी मतदान हुआ है। यह भाजपा सांसद मनोज तिवारी का संसदीय क्षेत्र है। पिछले 12 सालों में यह सबसे कम वोटिंग है। इसी के साथ दिल्ली विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं। 9 एग्जिट पोल आए हैं। 8 में भाजपा को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। एक में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने का अनुमान है। एक एग्जिट पोल के अनुसार आप की 30 सीट, बीजेपी की 39 और कांग्रेस को एक सीट मिलता दिखाया गया है। यानी हरियाणा और छत्तीसगढ़ की तरह दिल्ली में इस बार खेला गया है।एग्जिट पोल यही बता रहे हैं।
36 सीटों की जरूरत
दिल्ली विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं। 9 एग्जिट पोल आए हैं। 8 में भाजपा को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। एक में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार बनने का अनुमान है।एग्जिट पोल के पोल ऑफ पोल्स में भाजपा को 41, AAP को 28 और कांग्रेस को एक सीट मिलने का अनुमान है। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर बुधवार शाम 5 बजे तक 57.70% वोटिंग हो चुकी है। मतदान का वक्त 6 बजे खत्म हो चुका है, लेकिन लाइन में लगे लोगों के वोट पड़ रहे हैं। चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को घोषित होंगे। सरकार बनाने के लिए 36 सीटों की जरूरत है।
सट्टा बाजार में आप की सरकार बनेगी
सट्टा बाजार के अनुमान के मुताबिक AAP की सीटें पिछले बार के मुकाबले घट सकती हैं, हालांकि सरकार केजरीवाल ही बनाएंगे। राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार ने AAP के 38-40, भाजपा के 30-32 और कांग्रेस के 0-1 सीट जीतने का अनुमान जताया है।
समीकरण विधानसभा चुनाव में बदले
एग्जिट पोल के आंकड़े के अनुसार लोकसभा चुनाव के परिणाम विधान सभा चुनाव में बदले। लोकसभा चुनाव में दिल्ली की 7 सीटों पर AAP और कांग्रेस ने INDIA ब्लॉक में साथ रहते हुए लड़ा था। इसके तहत AAP ने 4 और कांग्रेस ने 3 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन सभी सात सीटों पर भाजपा ने कब्जा जमाया था।इन सभी सीटों पर भाजपा को कुल 54.7% जबकि INDIA ब्लॉक को 43.3% वोट मिला था। सभी सीटों पर जीत-हार का मार्जिन औसतन 1.35 लाख रहा था। अगर लोकसभा के नतीजों को विधानसभावार देखें तो भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। भाजपा 52 विधानसभा सीटें जीत रही है।
फ्लाइंग किस देने के आरोप में FIR
वोटिंग के दौरान AAP के 2 विधायकों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। दिनेश मोहनिया के खिलाफ एक महिला ने फ्लाइंग किस देने का केस दर्ज कराया। ओखला विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है।