
There was no development in tribal zone due to scam in congress state
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में PM मोदी ने 33 हजार 700 करोड़ के 22 प्रोजेक्ट्स लॉन्च किए। इस दौरान मोदी ने कहा कि विकास के लिए बजट के साथ-साथ नेक नीयत भी जरूरी है। अगर कांग्रेस की तरह मन और मस्तिष्क में बेईमानी भरी हो, तो बड़े-बड़े खजाने भी खाली हो जाते हैं। यही स्थिति हमने कांग्रेस के शासन के दौरान देखी है। इस कारण आदिवासी अंचलों तक विकास नहीं पहुंच पाया। हमारे सामने कोयले का उदाहरण है।
नए बिजली कारखाने
मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बहुत बड़ी मात्रा में कोयला है, लेकिन आपको जरूरत भर की बिजली भी नहीं मिल पाती थी। कांग्रेस के समय में बिजली की हालत खस्ताहाल थी। यहां बिजली के कारखानों पर उतना काम नहीं किया गया। आज हमारी सरकार नए बिजली कारखाने लगवा रही है। हम यहां सौर ऊर्जा से बिजली बनाने पर भी बहुत जोर दे रहे हैं।
अब गैस घर तक पहुंचेगा
हमारी सरकार यहां गैस पाइप लाइनें बिछा रही है। घरों में खाना बनाने की गैस अब पाइप से आ पाएगी। जैसे पाइप से किचन में पानी आता है, वैसे ही अब गैस आएगा। हम अभी 2 लाख से ज्यादा घरों में सीधे पाइप से गैस पहुंचाने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।गैस उपलब्ध होने से यहां छत्तीसगढ़ में नए उद्योग लगाना भी संभव हो पाएगा। यानी बड़ी संख्या में यहीं पर रोजगार बनेंगे। गैस पाइप लाइन आने से यहां सीएनजी से गाड़ियां चल पाएंगी। इसका एक और फायदा होगा।
हम ही इसे संवारेंगे छत्तीसगढ़ को
छत्तीसगढ़ को राज्य बने 25 साल हो गए हैं। यह साल छत्तीसगढ़ का रजत जयंती वर्ष है। संयोग से यह साल अटलजी की जन्म शताब्दी वर्ष भी है। छत्तीसगढ़ सरकार 2025 को अटल निर्माण वर्ष के रूप में मना रही है। हमारा संकल्प है कि हमने बनाया है, हम ही इसे संवारेंगे। आज जितने भी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट का उद्घाटन और शिलान्यास हुआ, वह इसी संकल्प का हिस्सा हैं। छत्तीसगढ़ को अलग राज्य इसलिए बनाना पड़ा, क्योंकि विकास का लाभ यहां नहीं पहुंच रहा था।
कांग्रेस घोटाले कर देते थे
PM ने कहा कि कांग्रेस के राज में यहां विकास कार्य नहीं हो पाए और जो काम हुआ भी, उसमें कांग्रेस के लोग घोटाले कर देते थे। कांग्रेस को कभी आपकी चिंता नहीं रही। हमने आपकी जिंदगी, आपकी सुविधाओं, आपके बच्चों की चिंता की है। हम विकास योजनाओं को छत्तीसगढ़ के गांव-गांव तक पहुंचा रहे हैं। आज इन्फ्रास्ट्रक्चर के जितने भी प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ। वो इसी संकल्प का हिस्सा है। छत्तीसगढ़ को अलग राज्य इसलिए बनाना पड़ा था, क्योंकि यहां विकास का लाभ नहीं पहुंच पा रहा था।

PM ने कहा कि कांग्रेस के राज में यहां विकास का काम नहीं हो पाता था। काम होते भी थे, उसमें कांग्रेस वाले घोटाले कर देते थे। कांग्रेस को कभी आप लोगों को चिंता नहीं रही। आपके जीवन की और आपके बच्चों की चिंता हमने की है। हम विकास की योजनाओं को छत्तीसगढ़ के गांव-गांव तक ले जा रहे हैं।
PM मोदी ने कहा कि इन घरों को बनाने के लिए भले ही सरकार ने मदद दी है, लेकिन घर कैसे बनेगा ये सरकार ने नहीं बल्कि हर लाभार्थी ने खुद तय किया है। ये आपके सपनों का घर है। हमारी सरकार केवल चार दिवारी के घर में नहीं बनाती, बल्कि इन घरों में रहने वालों की जिंदगी भी बनाती है।मोदी ने कहा कि इन घरों को टायलेट, बिजली, उज्जवला की गैस, नल से जल सभी सुविधाओं से जोड़ने का प्रयास है। यहां मैं देख रहा हूं बहुत बड़ी संख्या में माताएं-बहने आई हैं। ये जो घर मिले हैं, उनमें से अधिकतर की मालिक हमारी माताएं बहने ही है। हजारों ऐसी बहने हैं। जिनके नाम पर पहली बार कोई सम्पत्ति रजिस्टर्ड हुई है। माताएं-बहनों आपके चेहरे की खुशी और आशीर्वाद मेरी सबसे बड़ी पूंजी है।