
There are hung irregularities in the beautification of the pond -banjare
बालाघाट। नगर मुख्यालय के वार्ड नम्बर 14 स्थित समता तालाब के सौंदर्यीकरण के कार्यो का बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे ने कांग्रेसी पार्षदों के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने मीडिया से कहा कि तालाब के सौन्दर्यीकरण में भारी भ्रष्टाचार हुआ है। जैसी उम्मीद थी, वैसा काम नहीं किया गया है। इसकी गुणवता ठीक नहीं है। घटिया काम बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मापदंड के अनुरूप काम नहीं
प्रदेश सरकार द्वारा नगरीय क्षेत्र में अमृत2 के तहत तालाबों के कायाकल्प का अभियान चला रही है। उसके लिये निकायों में करोड़ो की राशि प्रदाय की। बालाघाट नगरपालिका में समता तालाब के सौंदर्यीकरण का काम अमृत2 के तहत 1 करोड़ 64 लाख रुपए से कराया जा रहा हैं। पिछले साल जनवरी से प्रारंभ हुये यह कार्य अब तक लगभग 80 फीसदी हो चुका हैं। यहां पर रिटर्निंग वाॅल के साथ उसमें पीचिंग का कार्य भी हो रहा हैं। विधायक अनुभा मुंजारे ने कार्य को संतोष जनक नहीं मानते हुए कहा कि सौन्दर्यीकरण के नाम पर अनियमितता की गयी है। इसी से समझा जा सकता है कि रिटर्निग वाॅल बहुत ही खराब बनी हैं। बारिश में तालाब के भरने पर यह वाॅल धंस जायेगी या खिसक जायेगी। यहां पर पत्थरों की पिचिंग कार्य भी निम्रस्तरीय हैं। मापदंड के विपरीत पत्थर लगाया जा रहा हैं। अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। कार्य एजेंसी और ठेकेदार रिटर्निंग वाॅल को फिर से बनाये अन्यथा इसका पुरजोर विरोध होगा। अभी दो दिन से कार्य रूकवा दिया हैं। इसे व्यवस्थित करें।
नपा भ्रष्टाचार का केन्द्र बना
विधायक ने कहा कि मोतीनगर की ओर जाने वाली सीमेंट सड़क और इस तालाब का कार्य करने वाले ठेकेदार आनंद दुबे सत्ता पक्ष के नेताओं से जुड़े हैं। इन्होंने सड़क भी अच्छी नहीं बनाई है। शिकायत की जांच हुई है। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद सब स्पष्ट हो जाएगा।समता तालाब के सौन्दर्यीकरण का ठेका भी उन्हीं को दिया गया है। नपा में भ्रष्ट लोगों को ही काम दिया जा रहा है। पहले डीजल घोटाला हुआ फिर कचरा रिक्शा खरीदी घोटाला। नपा भ्रष्टाचार का केन्द्र बन गया है। तालाब मामले की जांच की जाए। और रिटर्निग वाॅल फिर से बनाई जाए। घटिया काम बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।